फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Evening News Bulletin of 18 November 2017 saturday

शनिवार शाम: पढ़ें 10 बड़ी खबरें, सिर्फ 1 क्लिक पर

Sat, 18 Nov 2017 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 18 Nov 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
Evening News Bulletin of 18 November 2017 saturday
सरकार का नया टारगेट- 1 अरब मोबाइल और बैंक खातों से जोड़ा जाएगा आधार 
विज्ञापन

मूडीज की ईज ऑफ डूंईंग रैंकिंग्स लिस्ट में भारत को 30 पायदान उछाल मिलने के बाद मोदी सरकार एक बड़े प्लान में जुट गई है। मोदी सरकार 'एक अरब-एक अरब-एक अरब' के विजन को पूरा करने की हर कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


'पद्मावती' विवाद पर दीपिका का बड़ा बयान, 'कैसे मान लें हमने गलत फिल्म बनाई है' 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजा में 'पद्मावती' का विरोध है और इसलिए कई बातें दीपिका पादुकोण के होंठों तक आकर रुक जाती हैं। किसी ने उनकी नागरिकता पर सवाल उठाया, तो कहीं से नाक काट लेने की धमकी आई है।

 

विधायक की धमकी- भाजपा का झंडा पकड़ा तो नहीं मिलेगा डबल बेडरूम घर  
तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) पार्टी से विधायक कोवा लक्ष्मी ने विवादित बयान दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए लक्ष्मी ने कहा कि राज्य में जो भी लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) का झंडा पकड़ेंगे उन्हें डबल बेडरूम वाला घर नहीं दिया जाएगा।
 


CM योगी बोले- पहले अयोध्या को जगमगाया, अब नगर निकायों को जगमगाएंगे  
मुजफ्फरनगर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार साल पहले मुजफ्फरनगर ने बड़ी त्रासदी झेली है। सरकार अब हर चेहरे पर खुशहाली लाना चाहती है।
 

मूडीज की विश्वसनियता पर सवाल उठा चुकी है मोदी सरकार, लिखी थी चिट्ठी-चिदंबरम  


पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मूडीज की रेटिंग में सुधार पर बल्लियों उछल रही मोदी सरकार की खिल्ली उड़ाते हुए कहा है कि जब इस एजेंसी ने रेटिंग घटाई थी तो इसी सरकार ने उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए विरोध में कड़ा पत्र लिखा था।
 

बिहार: RTI में खुलासा- बोर्ड ने की लापरवाही, स्टूडेंट को 79 की जगह दिए सिर्फ 2 नंबर
आरटीआई में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। धनंजय कुमार नाम के छात्र को हिंदी में महज 2 अंक दिए गए थे, जबकि आरटीआई में खुलासा हुआ कि उसके असल मार्क्स 79 थे।

 


सभा कैंसिल हुई तो BJP पर भड़के हार्दिक पटेल, सीडी पर करने वाले थे 'खुलासा' 
गुजारत के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार (18 नवंबर) को ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने रैली के लिए मिली इजाजत को कैंसल करवा दिया। हार्दिक ने ट्वीट कर कहा कि आचार संहिता लगने के बाद भी सत्ता का हुकुम चलता है?? 

 


एमएस धोनी ने बताया, 2011 वर्ल्ड कप में कौन सा था उनका सबसे पसंदीदा पल 
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर एमएस धोनी ने विजयी छक्का जमाया था, वो दृश्य आज भी फैंस के दिलों में ताजा हैं। 2 अप्रैल 2011 को टीम इंडिया ने 28 साल का सूखा खत्म करके वर्ल्ड कप जीता था। तब कप्तान धोनी ने अपनी जिंदगी की सबसे खास पारी खेली और टीम को चैंपियन बनाया।


 
राहुल की 'कड़ी मेहनत', मनमोहन बोले- गुजरात और हिमाचल चुनाव जीतेगी कांग्रेस  
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा की है। सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव के लिए उन्होंने ‘कड़ी मेहनत’ की है और आशा है कि पार्टी (कांग्रेस) विजयी होगी। 
 

मॉडल ने पति पर लगाया लव जिहाद का आरोप, कहा- 'धर्म बदलने पर कर रहा मजबूर'  
मुंबई में एक पूर्व मॉडल ने अपने पति पर जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे जबरन मुस्लिम धर्म के रीति रिवाजों को मानने पर मजबूर कर रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed