{"_id":"5def64b98ebc3e880e394edb","slug":"eu-ambassador-says-worried-about-situation-in-kashmir-very-important-to-normalize-the-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में स्थिति को लेकर चिंतित हैं, हालात सामान्य करना बेहद जरूरी: यूरोपीय संघ के राजदूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर में स्थिति को लेकर चिंतित हैं, हालात सामान्य करना बेहद जरूरी: यूरोपीय संघ के राजदूत
Wed, 11 Dec 2019 08:17 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 11 Dec 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो अस्तुतो
- फोटो : ANI
भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो अस्तुतो ने मंगलवार को कहा कि संघ कश्मीर में स्थिति को लेकर चिंतित है और वहां आवाजाही की आजादी देना तथा हालात सामान्य करना बहुत महत्वपूर्ण है। राजदूत ने यह भी कहा कि यूरोपीय संसद के सदस्यों (एमईपी) की कश्मीर यात्रा यूरोपीय संघ के नीतिगत फैसलों की अभिव्यक्ति नहीं है।
विज्ञापन
अस्तुतो ने कहा कि हम कश्मीर में हालात को लेकर चिंतित हैं.... कश्मीर में आवाजाही की आजादी और सामान्य हालात बहाल करना आवश्यक है। नागरिकता संशोधन विधेयक के संबंध में अस्तुतो ने कहा कि समानता का सिद्धांत भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित है और आशा करते हैं कि उसका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के संबंध में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसकी धरती से गतिविधियां चलाने वाले चरमपंथियों और आतंकवादियों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई करनी चाहिए। अस्तुतो ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए।
विज्ञापन