फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Equipment like microcopter, anti-sniper jacket and jammer ready, PM Modi will observe in Kevadia

माइक्रोकॉप्टर, स्नाइपर हमला रोधी बुलेटप्रूफ जैकेट व शक्तिशाली जैमर तैयार, केवड़िया में पीएम मोदी करेंगे अवलोकन

Fri, 05 Mar 2021 03:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 05 Mar 2021 03:54 PM IST
सार

रक्षा क्षेत्र के लिए नए उपकरणों के निर्माण में जुटी कंपनियों ने स्नाइपर राइफल की गोलियां झेलने में सक्षम बुलेटप्रूफ जैकेट, माइक्रोकॉप्टर व शक्तिशाली जैमर तैयार किए हैं। केवड़िया में जारी रक्षा कमांडरों की बैठक के मौके पर इन्हें सेना के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Equipment like microcopter, anti-sniper jacket and jammer ready, PM Modi will observe in Kevadia
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर @BJP4India

विस्तार

गुजरात के केवड़िया में आयोजित सैन्य कमांडरों की तीन दिनी साझा बैठक के समापन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी नए रक्षा उपकरणों का अवलोकन करेंगे। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों ने स्नाइपर की गोलियां झेलने में सक्षम बुलेटप्रूफ जैकेट, माइक्रोकॉप्टर और शक्तिशाली इलेक्ट्रॉनिक जैमर विकसित किए हैं। प्रधानमंत्री के सामने इन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। 

विज्ञापन


पीएम मोदी व एनएसए अजित डोवाल इस बैठक में शनिवार को शामिल होंगे। इसी दिन इस बैठक का समापन होगा। सैन्य कमांडरों की बैठक में सीडीएस बिपिन रावत, तीन सेनाओं के प्रमुख, सभी कमानों के प्रमुख व अन्य वरिष्ठ रक्षा अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसमें सेना की मौजूदा परियोजनाओं व भावी तैयारियों पर विचार होगा। 
विज्ञापन


नए रक्षा उपकरणों का विकास सैन्य अधिकारियों व रक्षा क्षेत्र के स्टॉर्टअप्स के जरिए किया गया है। पीएमओ के सुझाव पर इस कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में पहली बार जवानों को भी शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने रक्षा कमांडरों की पहली बैठक को साउथ ब्लॉक में 2014 में संबोधित किया था। इसके बाद यह सालाना बैठक हर बार नई जगह आयोजित की जाती है। इस बार गुजरात के केवड़िया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की सर्वोच्च प्रतिमा के समक्ष यह बैठक हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed