{"_id":"5f22d2408ebc3e9f667567ae","slug":"enforcement-directorate-steps-in-seeks-fir-copy-from-bihar-police-in-sushant-singh-rajput-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने बिहार पुलिस से सुशांत सिंह राजपूत मामले में एफआईआर की कॉपी मांगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी ने बिहार पुलिस से सुशांत सिंह राजपूत मामले में एफआईआर की कॉपी मांगी
Thu, 30 Jul 2020 07:31 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 30 Jul 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार पुलिस से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मामले में संभावित धन शोधन कोण से जांच करने के लिए प्राथमिकी की प्रति मांगी गयी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संदर्भ में बिहार पुलिस को पत्र लिखा है। ईडी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत संभावित जांच के लिए मामले को देख रही है। सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) ने अपने बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
सिंह का आरोप है कि रिया ने अपने करियर को बढ़ाने के मकसद से मई 2019 में उनके बेटे के साथ दोस्ती बढ़ाई थी। अधिकारियों के मुताबिक ईडी राजपूत के धन और उनके बैंक खातों के कथित दुरुपयोग के आरोपों की जांच करना चाहती है।
विज्ञापन
एजेंसी इस बात की भी जांच करेगी कि क्या किसी ने राजपूत के पैसों का इस्तेमाल काले धन को सफेद में बदलने में किया और अवैध संपत्तियां बनाईं। ईडी आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर सकती है और उसके पास पीएमएलए के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी अधिकार है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस पहले ही जांच कर रही है।