फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   End of 300-year-old caste discrimination: Dalit families enter Gidheshwar Shiv temple in Bengal

West Bengal:  टूटी जातीय भेदभाव की बेड़ियां, 300 वर्षों बाद दलितों ने की गिधेश्वर मंदिर में पूजा

Wed, 12 Mar 2025 09:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/कोटवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/कोटवा Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 12 Mar 2025 09:09 PM IST
सार

पूजा के बाद खुशी जताते हुए दलित परिवारों ने प्रशासन और पुलिस का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। संतोष दास नामक एक ग्रामीण ने कहा, हम मंदिर में पूजा करने का अधिकार मिलने से बहुत खुश हैं। मैंने भगवान से सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।
 

विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में दलितों ने लगभग तीन शताब्दियों से चली आ रही जातीय भेदभाव की बेड़ियां तोड़ दीं। 130 दलित परिवारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को पहली बार गिधेश्वर शिव मंदिर में कदम रखा और पूजा अर्चना की। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। कहा कि गिधग्राम के दासपारा इलाके से दास परिवारों की चार महिलाओं समेत पांच श्रद्धालुओं ने सुबह करीब 10 बजे मंदिर की सीढ़ियां चढ़ीं। उन्होंने शिवलिंग पर दूध-जल चढ़ाया और महादेव की निर्बाध पूजा की।

विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस थाने के कर्मी मौजूद थे। इन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर के आसपास तैनात किया गया था। मोची और बुनकर समुदाय से संबंधित इन लोगों का आरोप था कि मंदिर समिति और अन्य ग्रामीण उन्हें दलित होने के कारण क्षेत्र के एकमात्र उपासना स्थल गिधेश्वर शिव मंदिर में नहीं घुसने देते। हाल ही में उन्होंने प्रशासन से इस भेदभाव को समाप्त करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


पूजा के बाद खुशी जताते हुए दलित परिवारों ने प्रशासन और पुलिस का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। संतोष दास नामक एक ग्रामीण ने कहा, हम मंदिर में पूजा करने का अधिकार मिलने से बहुत खुश हैं। मैंने भगवान से सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed