{"_id":"5b537a884f1c1b54208b4627","slug":"employment-up-to-44-lakhs-in-the-last-nine-months-till-may-epfo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई तक पिछले नौ माह में 44 लाख को मिला रोजगार : ईपीएफओ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मई तक पिछले नौ माह में 44 लाख को मिला रोजगार : ईपीएफओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Jul 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पेरोल डाटा के अनुसार, सितंबर 2017 से इस साल मई तक देश में 4474859 लोगों को रोजगार मिला। हालांकि नए सदस्यों के पंजीकरण में 9.57 फीसदी की कमी आई।
विज्ञापन
सितंबर 2017 से अप्रैल 2018 के लिए यह संख्या 4126138 से घटकर 3731251 रह गई। ईपीएफओ द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में 743608 नए सदस्यों का नामांकन हुआ। इसमें 18 से 21 उम्र के 251526, 22 से 25 आयु के 190090 लोग थे।
विज्ञापन
संगठन ने बयान में कहा है कि ये आंकड़े अनंतिम हैं क्योंकि कर्मचारियों का रिकॉर्ड अपडेट होता रहता है। इन आंकड़ों में अस्थायी कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है जोकि हो सकता है पूरे साल संबंधित कंपनी में नहीं रहें।
विज्ञापन