{"_id":"66cbb02d7f0cd0ba4f0fdc55","slug":"employee-leader-shivgopal-said-all-demands-have-been-fulfilled-in-the-integrated-pension-scheme-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPS: 'एकीकृत पेंशन योजना में सभी मांगें पूरी हुईं', कर्मचारी नेता शिवगोपाल बोले- कांग्रेस राजनीति ना करे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UPS: 'एकीकृत पेंशन योजना में सभी मांगें पूरी हुईं', कर्मचारी नेता शिवगोपाल बोले- कांग्रेस राजनीति ना करे
Mon, 26 Aug 2024 03:59 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:59 AM IST
सार
केंद्रीय कर्मियों की राष्ट्रीय परिषद ने कहा है कि केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना को लेकर सभी मांगें पूरी कर दी हैं। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
एकीकृत पेंशन योजना से जुड़े तथ्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कर्मियों की राष्ट्रीय परिषद के सचिव व ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना में कर्मचारियों की लगभग सभी मांगें पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2004 के बाद सेवा में आए साथियों को गारंटीड पेंशन मिलेगी। अब जो भी कर्मचारी रिटायर होगा उसे 12 महीने के वेतन के आधार पर 50 फीसदी वेतन और महंगाई भत्ता से राहत मिलेगा।
अगर किसी पेंशनर की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 60 फीसदी पेंशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस के यूपीएस पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही इस नीति को मजबूत बनाया है। सरकारी कर्मचारियों के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर वे हमारे इतने ही शुभचिंतक थे तो उन्होंने इसे रोका क्यों नहीं। दोनों सरकारों की आर्थिक नीतियों ने इसे बढ़ाने का काम किया है।
20 साल से चल रहे आंदोलन का समाधान निकला
शवगोपाल मिश्रा ने कहा कि नेशनल काउंसिल के साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। बहुत अच्छा लगा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने फोन किया और 20 साल से चल रहे आंदोलन का कोई समाधान निकलना।
विज्ञापन
बीएमएस भी बोला- सभी चिंताएं दूर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने नई एकीकृत पेंशन योजना का स्वागत किया है। बीएमएस ने कहा कि नई पेंशन योजना के जरिये सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन योजना को लेकर उसकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया है। पिछले 20 वर्षों से बीएमएस और उससे संबद्ध राष्ट्रीय सरकारी कर्मचारी परिषद पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने और एनपीएस की कमियों को दूर करने के लिए लगातार आंदोलनों के माध्यम से सरकार पर दबाव बना रही है। एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) इस प्रयास का नतीजा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन