{"_id":"6a6cb519e5b5b892bb0925a2","slug":"emergency-row-jairam-ramesh-submits-letters-to-rajya-sabha-chairman-cites-evidence-on-former-rss-chief-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल पर नया सियासी विवाद: जयराम रमेश ने सभापति को भेजे पत्र, RSS के पूर्व प्रमुख के दावों पर क्या सबूत दिए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आपातकाल पर नया सियासी विवाद: जयराम रमेश ने सभापति को भेजे पत्र, RSS के पूर्व प्रमुख के दावों पर क्या सबूत दिए?
Fri, 31 Jul 2026 08:16 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:16 PM IST
सार
Emergency Row: आपातकाल को लेकर संसद में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर दावा किया कि उस समय के तत्कालीन आरएसएस प्रमुख माधुकर दत्तात्रेय देवरस ने इंदिरा गांधी को पत्र लिखकर संघ पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की थी। इन पत्रों की प्रमाणित प्रतियां भी भेजी। इन पत्रों में क्या लिखा है? सदन में आपातकाल पर विवाद कैसे बढ़ गया? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
क्या आरएसएस के पूर्व प्रमुख ने इंदिरा गांधी से प्रतिबंध हटाने की मांग की थी?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आपातकाल को लेकर संसद में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर दावा किया है कि तत्कालीन आरएसएस प्रमुख माधुकर दत्तात्रेय देवरस ने इंदिरा गांधी को पत्र लिखकर संघ पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की थी। उन्होंने इन पत्रों की प्रमाणित प्रतियां भी भेजी हैं। आखिर इन पत्रों में क्या लिखा है और विवाद क्यों बढ़ा?
आपातकाल के दौर को लेकर संसद में छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन को पत्र लिखकर अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज भेजे हैं। रमेश ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा में कहा था कि तत्कालीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख माधुकर दत्तात्रेय देवरस ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पत्र लिखकर संघ पर लगा प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया था। इस दावे पर भाजपा सांसदों ने उनसे प्रमाण मांगा था। इसके बाद उन्होंने संबंधित पत्रों की प्रमाणित प्रतियां सभापति को भेजी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सैन्य ठिकानों के पास मंडरा रहा था पाकिस्तानी ड्रोन: सेना ने तुरंत लिया एक्शन; दुश्मन की चाल को किया नाकाम

जयराम रमेश ने सभापति को क्या लिखा?
राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने एक दिन पहले संसदीय कार्य मंत्री के बयान का जवाब दिया था। उस दौरान भाजपा सांसदों ने उनके इस दावे को प्रमाणित करने की मांग की कि आरएसएस प्रमुख ने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी को पत्र लिखा था। रमेश ने कहा कि अब वह रिकॉर्ड के लिए अपने दावे का प्रमाणीकरण भेज रहे हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी को लिखे गए दो पत्र और आचार्य विनोबा भावे को लिखा गया एक पत्र सभापति को भेजा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सैन्य ठिकानों के पास मंडरा रहा था पाकिस्तानी ड्रोन: सेना ने तुरंत लिया एक्शन; दुश्मन की चाल को किया नाकाम