{"_id":"5d88ee408ebc3e93d47d696c","slug":"emergency-landing-of-assam-chief-minister-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे
Tue, 24 Sep 2019 12:08 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सर्बानंद सोनोवाल(फाइल फोटो)
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के बाद दिक्कत के चलते यहां लीलाबाड़ी हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री सही सलामत हैं।
विज्ञापन
गुवाहाटी से लखीमपुर आ रहे सोनोवाल उस समय बाल-बाल बच गए जब हेलीकॉप्टर के पायलट को घने बादलों के कारण असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास बांदरदेवा में कुछ पहाड़ियों को पार करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि पायलट ने ऊंचाई बढ़ाने की कोशिश की लेकिन हेलीकॉप्टर को तीन चक्कर मारने पड़े। इसके बाद लीलाबाड़ी हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मुख्यमंत्री अपने मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी और जिला पुलिस अधीक्षक मोंटू ठाकुरिया के साथ हेलीकॉप्टर में सवार थे।
विज्ञापन