फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eleven Congress-JDS MLAs reached Mumbai after resign

कर्नाटक में संकट: जानें नंबर गेम, विधानसभा में कौन ज्यादा है मजबूत

Sun, 07 Jul 2019 12:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Eleven Congress-JDS MLAs reached Mumbai after resign
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी - फोटो : File Photo

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार संकट में आ गई है। सरकार के 13 महीने में 14 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस के 10 और जेडीएस के 3 विधायकों ने शनिवार को ही स्पीकर के दफ्तर में अपना इस्तीफा सौंपा है। अब सरकार के पक्ष में 118 में से केवल 105 विधायक ही बचे हैं। बता दें राज्य में विपक्षी पार्टी भाजपा भी 105 सीटों पर ही काबिज है। खबर है कि सोमवार को पांच से छह विधायक और इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे भाजपा के सत्ता पर काबिज होने के आसार बढ़ गए हैं।

विज्ञापन

क्या कहता है गणित?

224 सदस्यों वाली विधानसभा में इन विधायकों के इस्तीफे से पहले सरकार के पास 118 विधायक थे। इनमें 79 कांग्रेस के, 37 जेडीएस के और दो निर्दलीय थे। ये संख्या बहुमत के 113 के आंकड़े से पांच अधिक थी। 

विज्ञापन


अब शनिवार को 13 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। अब कांग्रेस-जेडीएस और निर्दलीय विधायकों की संख्या 105 (कांग्रेस-69, जेडीएस-34 और निर्दलीय-2) रह गई है। भाजपा के भी 105 ही विधायक हैं। हालांकि विधायकों के इस्तीफे अभी स्वीकार नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'अभी इंतजार करना होगा'

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि इसपर अभी इंतजार करना होगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में आप जानते हैं। अभी मैं तुमकुर जा रहा हूं और शाम को चार बजे लौटूंगा। देखिए और इंतजार कीजिए, मैं सिद्धारमैया और कुमारस्वामी के बयानों के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता।" 

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले आधी अधूरी सूचना

मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि वह इस गठबंधन सरकार को आगे भी देखना चाहते हैं। जो भी सूचनाएं दी जा रही हैं वह आधी अधूरी हैं। खड़गे ने वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी को लेकर कहा है कि वह वरिष्ठ नेता हैं और उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।
 

मंगलवार को होगा फैसला

कुमारस्वामी की मौजूदा सरकार रहेगी या फिर जाएगी इस बात का फैसला मंगलवार को हो जाएगा। विधानसभा के स्पीकर रमेश कुमार ने बताया कि रविवार को अवकाश है और सोमवार को वह छुट्टी पर रहेंगे। ऐसे में मंगलवार को ही विधायकों के इस्तीफों पर विचार किया जाएगा। इस्तीफा देने वाले 13 विधायकों में से 11 मुंबई भी पहुंच गए हैं और एक होटल में ठहरे हुए हैं। ऐसे में भाजपा के सरकार गठन करने के संकेत काफी बढ़ गए हैं।

कैबिनेट की आपातकालीन बैठक 

राज्य में सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस ही पूरी तरह से सक्रिय है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुमारस्वामी अमेरिका के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से बातचीत करने के बाद राज्य कांग्रेस प्रभारी केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को कैबिनेट की आपातकालीन बैठक भी बुलाई है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में नाराज चल रहे विधायकों को पद देकर संतुष्ट करने के लिए कांग्रेस और जेडीएस के 5 मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कहा जाएगा। लेकिन सरकार बच पाएगी या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 



वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार बीते कई महीनों से विधायकों को मनाने के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। वह शनिवार को विधानसभा स्पीकर के दफ्तर भी पहुंचे, जहां विधायक इस्तीफा देने के लिए गए थे, लेकिन किसी भी विधायक को नहीं मना पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed