आज हो सकती है 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, कांग्रेस ने लगाए आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम शनिवार को घोषित कर सकता है। समझा जाता है कि हाल ही में समय से पहले भंग की गयी तेलंगाना विधानसभा के लिये भी इन राज्यों के साथ चुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है। आयोग ने शनिवार को दोपहर बाद संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। हालांकि आयोग ने पूर्व निर्धारित संवाददाता सम्मेलन के कार्यक्रम में तब्दीली कर इसे ढाई घंटे विलंबित कर दिया।
आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि संवाददाता सम्मेलन को मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत और चुनाव आयुक्त अशोक लवासा एवं सुनील अरोड़ा संबोधित करेंगे। आयोग के अधिकारियों ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किये जाने के बारे में कोई जवाब नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज राजस्थान के अजमेर में अपराह्न एक बजे के करीब जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग पहले 12.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाला था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की रैली को देखते हुए अचानक प्रेस कांफ्रेंस का समय बदलकर 3 बजे कर दिया गया। क्या यही चुनाव आयोग की स्वतंत्रता है?
बता दें कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा पहले ही कमर कस चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के अजमेर में आज दोपहर 1 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा के अगले महीने पूरे पूरे हो रहे कार्यकाल को देखते हुये इन राज्यों में चुनाव प्रक्रिया दिसंबर के पहले हफ्ते तक पूरा किया जाना अनिवार्य है। वहीं गत छह सितंबर को तेलंगाना के तत्कालीन मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार की सिफारिश पर राज्य विधानसभा को भंग किये जाने के कारण चार राज्यों के साथ वहां भी आयोग द्वारा चुनाव कराने की संभावना है। पिछली विधानसभा के निर्धारित कार्यकाल को देखते हुये तेलंगाना विधानसभा के चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ कराये जाने थे।
आयोग के सूत्रों के अनुसार 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिये चुनाव दो चरणों में होने की उम्मीद है। जबकि शेष राज्यों में एक ही दौर में चुनाव हो सकते हैं।
कहां-कितनी सीटें?
बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 231 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि राजस्थान में 200 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 91 सीटों पर, मिजोरम में 40 सीटों पर और तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों में से तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस वक्त भाजपा की सरकार है। लिहाजा कांग्रेस के लिए इन राज्यों में चुनाव जीतना किसी चुनौती से कम नहीं होगी।
3 Facts- Draw your own conclusions.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 6, 2018
1. ECI announces a PC at 12.30 today to announce elction dates to the 5 states.
2. PM Modi is addressing a rally in Ajmer, Rajasthan at 1 PM today.
3. ECI suddenly changes the time of announcement and PC to 3 PM.
Independence of ECI?
मध्य प्रदेश चुनाव में इस बार महिलाओं की भी होगी तैनाती
आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महिला कर्मचारियों की तैनाती शहरी मतदान केंद्रों और उनके कार्यस्थल के पास के मतदान केंद्रों में की जाएगी। सूदूर क्षेत्रों में इनको तैनात नहीं किया जाएगा।