फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Strategy: BJP is strengthen itself in all those booths of the country, on which it was defeated in the Lok Sabha or Assembly elections

Election Strategy: भाजपा की सबसे कमजोर कड़ी को सहेजने में जुटे नड्डा, 2024 लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति तैयार

Wed, 25 May 2022 12:03 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 25 May 2022 12:03 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जिसमें इन सभी चुनावी बूथों पर पार्टी को मजबूत करने का काम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष के अलावा अन्य शीर्ष नेता, संगठन मंत्री बीएल संतोष, सचिव और प्रवक्ता स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे...

विज्ञापन
Election Strategy: BJP is strengthen itself in all those booths of the country, on which it was defeated in the Lok Sabha or Assembly elections
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

चुनावी मैदान में जीत हासिल करने के लिए भाजपा सबसे निचले स्तर पर मजबूत तैयारी करने की रणनीति अपनाती रही है। उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान भी पार्टी ने बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख बनाकर जीत का रास्ता तय किया था। उसी रणनीति को एक नए अंदाज में अपनाते हुए पार्टी अब देश के उन सभी बूथों पर स्वयं को मजबूत करने की तैयारी करने जा रही है, जिन पर उसे लोकसभा या विधानसभा चुनाव में हार मिली थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जिसमें इन सभी चुनावी बूथों पर पार्टी को मजबूत करने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

 

भाजपा नेता के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 303 सीटों के साथ शानदार सफलता मिली थी। लेकिन इसके बावजूद पार्टी को लगभग 28000 ऐसे बूथों पर हार का सामना करना पड़ा था, जिन पर पार्टी को जीत मिल सकती थी। इसी प्रकार अलग-अलग विधानसभा चुनावों में भी लगभग 75,000 बूथों पर मामूली अंतर से पार्टी को हार का स्वाद चखना पड़ा था। पार्टी इन बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत कर और जनता से बेहतर संपर्क स्थापित कर जीत सुनिश्चित करना चाहती है। पार्टी अध्यक्ष बुधवार को इसी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष के अलावा अन्य शीर्ष नेता, संगठन मंत्री बीएल संतोष, सचिव और प्रवक्ता स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही कार्यक्रम में उन जिला अध्यक्षों को भी जोड़ा जाएगा, जिनके क्षेत्रों में पार्टी को ज्यादा सुधार की आवश्यकता है। पार्टी की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए जिम्मेदार राज्यों के संगठन मंत्री और चुनाव पर्यवेक्षक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन

सफलता का जश्न भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में चुनावी सफलता हासिल करने के बाद 26 मई को अपना पदभार संभाला था। इसी हफ्ते इस अवसर के आठ वर्ष पूरे हो जाएंगे। भाजपा इस अवसर को एक बड़े कार्यक्रम में तब्दील करने का फैसला ले चुकी है। अगले 15 दिनों तक चलने वाले एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में इन दिनों के बीच विशेष कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया है। इन कार्यक्रमों में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाकर सम्मानित करने की योजना भी बनाई गई है। माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल के कार्यक्रम में पार्टी नेताओं को इससे जुड़े निर्देश भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed