फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission today hold a virtual meeting with observers who would be deployed for elections in five states

Assembly Election 2022: चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ आज बैठक करेगा निर्वाचन आयोग, भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में दी जाएगी जानकारी

Fri, 14 Jan 2022 03:33 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Jan 2022 03:33 AM IST
सार

आयोग के शीर्ष अधिकारी विभिन्न सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को चुनाव ड्यूटी के दौरान उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Election Commission today hold a virtual meeting with observers who would be deployed for elections in five states
चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग भी पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुट गया है। इसी बीच निर्वाचन आयोग शुक्रवार को उन पर्यवेक्षकों के साथ डिजिटल बैठक करेगा, जिन्हें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान तैनात किया जाना है।

विज्ञापन


आयोग के शीर्ष अधिकारी विभिन्न सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को चुनाव ड्यूटी के दौरान उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से सात मार्च के बीच होने हैं और मतगणना 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन


आईएएस, आईपीएस, आईआरएस और विभिन्न लेखा सेवाओं के अधिकारियों को पर्यवेक्षक के तौर पर सेवा के लिए तैयार किया जाता है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आयोग आमतौर पर पर्यवेक्षकों को उन्हें सौंपी गई भूमिकाओं के बारे में जानकारी देता है। बैठक के दौरान, निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षकों को चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे में व्यापक जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आयोग चुनावी रैलियों, रोड शो और पद यात्राओं पर लगी पाबंदियों को लेकर शनिवार को चर्चा कर सकता है। आठ जनवरी को पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों पर 15 जनवरी तक के लिए पाबंदी लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed