फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission to run campaign across the country on VVPAT

वीवीपीएटी पर देश भर में अभियान चलाएगा चुनाव आयोग

Sun, 07 May 2017 09:52 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 07 May 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Election Commission to run campaign across the country on VVPAT
भारतीय निर्वाचन आयोग

बीते दिनों उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए जा रहे सवालों को देखते हुए चुनाव आयोग ने अगले लोकसभा चुनाव में सभी ईवीएम में वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के इंतजाम का ऐलान किया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही चुनाव आयोग वीवीपीएटी और ईवीएम के संबंध में जल्द ही पूरे देश में जागरुकता अभियान चलाएगा। 12 मई को सर्वदलीय बैठक केबाद आयोग इस अभियान की तारीखें तय करेगा। गौरतलब है कि वीवीपीएटी व्यवस्था लागू होने से मतदाता मतदान के तत्काल बाद एक पर्ची हासिल कर सकेगा। इससे मतदाता को पता चल जाएगा कि उसने अपना वोट किसे दिया है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- EVM मामले पर EC गंभीर, 12 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की सूचना के मुताबिक ईवीएम और वीवीपीएटी के लिए 3000 करोड़ रुपये मंजूर होने के बाद वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनाव में नई ईवीएम मशीन के साथ हर मतदान केंद्र पर वीवीपीएटी का इंतजाम होगा। आयोग पहले तो सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों को कई तरह के प्रजेंटेशन के जरिए यह बताएगा कि ईवीएम मशीन में किसी भी तरीके से रत्ती भर भी छेड़छाड़ संभव नहीं है। इसके बाद वह  ईवीएम के साथ-साथ वीवीपीएटी पर देश भर में चरणबद्घ तरीके से जागरुकता अभियान चलाएगा। इसकी सूचना आयोग ने सभी सात राष्ट्रीय पाटियों सहित करीब पांच दर्जन महत्वपूर्ण क्षेत्रीय दलों को दे दी है।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद सपा, बसपा, आप सहित कुछ अन्य दलों ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए थे। आयोग ने लगातार इस तरह की संभावनाओं को न सिर्फ खारिज किया बल्कि ईवीएम में छेड़छाड़ की चुनौती भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed