{"_id":"5d8edf168ebc3e015d44c9cc","slug":"election-commission-says-karnataka-by-polls-for-15-assembly-will-be-held-on-december-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: उपचुनाव की बदली तारीख, अब अक्तूबर में नहीं दिसंबर में होंगे चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: उपचुनाव की बदली तारीख, अब अक्तूबर में नहीं दिसंबर में होंगे चुनाव
Sat, 28 Sep 2019 09:48 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 28 Sep 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों के लिए अब पांच दिसंबर को उपचुनाव होंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार को चुनाव आयोग ने दी। चुनाव आयोग ने कहा, 'पांच दिसंबर को चुनाव शुरू होंगे और 11 दिसंबर से पहले चुनाव खत्म हो जाएंगे।'
विज्ञापन
राज्य की 15 विधानसभा सीटों- अथनी, कगवाड, गोकक, येल्लापुर, हीरेकेरुर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिक्काबल्लापुर, केआर पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी, शिवाजीनगर, होसाकोटे, कृष्णाराजपेट और हुंसूर के लिए सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान होंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवार 11 नवंबर से 18 नवंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। आयोग ने एक बयान में कहा कि नामांकन की जांच के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की गई है। प्रत्याशी 21 नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने तीन जजों की पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस एनवी रमन्ना से कहा कि वह 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को तब तक के लिए रद्द कर सकता है जब तक कि अदालत अयोग्य ठहराए गए 17 विधायकों पर फैसला लेती है।
कर्नाटक के पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार ने उन 17 विधायकों को अयोग्य करार दिया था जिन्होंने कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर के गठबंधन वाली सरकार से इस्तीफा दे दिया था। यह सभी विधायक शीर्ष अदालत से राहत चाहते हैं ताकि वह उपचुनाव लड़ सकें। फिलहाल उनकी याचिका पर न्यायालय में सुनवाई चल रही है।
इससे पहले कर्नाटक में उपचुनाव 21 अक्तूबर को होने वाले थे और इनका परिणाम 24 अक्तूबर को आने वाला था। आयोग का विचार था कि 21 अक्तूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ कर्नाटक में भी उपचुनाव करा दिए जाएं लेकिन अब उसने अपना फैसला बदल दिया है।