फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   election commission prepares 'micro planning' due to growing naxalite issue

नक्सली समस्या को देखते हुए चुनाव आयोग ने तैयार की 'माइक्रो प्लानिंग'

Wed, 12 Sep 2018 11:23 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Updated Wed, 12 Sep 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
election commission prepares 'micro planning' due to growing naxalite issue
छत्तीसगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराना चुनाव अयोग के लिए हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण काम रहा है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराना चुनाव अयोग के लिए हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण काम रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग पहली बार बूथ स्तर पर माइक्रो प्लानिंग करने जा रहा है। इसके माध्यम से आयोग उन बिंदुओं पर ध्यान देगा जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। 

 

चुनाव आयोग के लिए नक्सली घटनाओं को रोकना भी एक चुनौती होगी और इसी बात को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर प्लानिंग का खाका तैयार किया जा रहा है। इस दौरान आयोग बूथ की सुरक्षा, रिजर्व बल की जरूरत, चुनाव कर्मचारियों को सुरक्षित लाने-लेजाने और वोटिंग मशीनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने जैसे कामों की पूरी प्लानिंग करेगा।

विज्ञापन

 

चुनाव अयोग ने इस योजना की तैयारी के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया है जो बूथ की समीक्षा करेंगे और इस पर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर बूथ की समस्याओं को चिन्हित किया जायेगा। बूथ का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला निर्वाचन मुख्यालय में जमा होगी। इसके बाद चुनाव आयोग तय समय से पहले इन समस्याओं का समाधान करेगा ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराये जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुरक्षाबलों द्वारा चुनाव अधिकारियों को बूथ तक पहुंचाना भी एक बड़ी समस्या है। कई ऐसे बूथ हैं जहां तक पहुंचने के लिए सड़क ही नहीं है, ऐसी स्थिति में सुरक्षाबल कई किलोमीटर पैदल चलकर और नक्सलियों से अधिकारियों को सुरक्षित रखते हुए पहुंचाने का काम करते हैं। इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिये इस बार चुनाव आयोग प्लानिंग कर रहा है। 

 

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के 1 करोड़ 81 लाख से अधिक मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए इस बार 23 हजार 411 मतदान केंद्र चिन्हित किये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed