{"_id":"5b8345bc42c7924657041fcc","slug":"election-commission-convenes-all-party-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निर्वाचन आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Aug 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। चुनाव आयोग ने आज होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए 7 राष्ट्रीय और 51 क्षेत्रीय दलों को बुलाया है।
बताया जा रहा है कि बैठक में ईवीएम और उसके साथ छेड़छाड़ की आशंका का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि बैठक सिर्फ ईवीएम के संबंध में नहीं है, बल्कि यह सभी पक्षों की वार्षिक बैठक है।
विज्ञापन
चूंकि लोकसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं, ऐसे में यह प्रासंगिक ही है कि चुनाव आयोग सभी दलों से मिलेगा। बैठक के एजेंडे में पेड न्यूज, आचार संहिता का उल्लंघन, भड़काऊ भाषण आदि प्रमुख मुद्दे रहेंगे। चुनाव आयोग दलों को बताएगा कि आम चुनाव से पहले आधुनिक ईवीएम और पेपर ट्रेल मशीनों की खरीद की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।
विज्ञापन
#Delhi: All party meeting called by Election Commission to begin shortly pic.twitter.com/3UWYOugXCC
— ANI (@ANI) August 27, 2018