फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission approved Delhi Police Commissioner Amulya Patnaik extension

गृह मंत्रालय की अपील पर चुनाव आयोग ने बढ़ाया दिल्ली पुलिस कमिश्नर पटनायक का कार्यकाल

Thu, 30 Jan 2020 03:40 PM IST
आसिम खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 30 Jan 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Election Commission approved Delhi Police Commissioner Amulya Patnaik extension
अमित शाह, अमूल्य पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के कार्यकाल को एक महीने तक के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक का कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ाने की अपील की थी।

विज्ञापन


पटनायक कल सेवानिवृत्त होने वाले थे। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को पटनायक के कार्यकाल को फरवरी अंत तक बढ़ाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

 

बता दें कि अगले महीने की आठ तारीख को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने उनका कार्यकाल बढ़ाने की अपील की थी। आठ फरवरी को दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को मतों की गिनती होगी।

अमूल्य पटनायक 30 जनवरी 2017 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। पटनायक 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस कमिश्नर पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले अमूल्य पटनायक स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (विजिलेंस एंड एडमिनिस्ट्रेशन) पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed