फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elderly man slapped in moving train claims assault on suspicion of carrying beef Police gave this reason

Maharashtra: चलती ट्रेन में बुजुर्ग को मारा थप्पड़, दावा- बीफ ले जाने के शक में मारपीट; पुलिस ने बताई यह वजह

Sun, 01 Sep 2024 08:59 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 01 Sep 2024 08:59 AM IST
सार

जलगांव निवासी अशरफ मुन्यार धुले एक्सप्रेस से मालेगांव में अपनी बेटी के घर जा रहे थे। उनके पास डिब्बों में मांस था। ट्रेन में मौजूद कुछ युवाओं ने वृद्ध से पूछताछ शुरू कर दी है। गोमांस ले जाने के शक में युवा वृद्ध से मारपीट करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन
Elderly man slapped in moving train claims assault on suspicion of carrying beef Police gave this reason
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X / @DGPMaharashtra

विस्तार

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में कुछ युवाओं ने एक बुजुर्ग को थप्पड़ मारे। गोमांस ले जाने के शक में युवाओं से बुजुर्ग से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि पुलिस ने सीट के विवाद में मारपीट की बात कही है। मामले में जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एनसीपी के नेता ने घटना की निंदा की है। 
विज्ञापन


जलगांव निवासी अशरफ मुन्यार धुले एक्सप्रेस से मालेगांव में अपनी बेटी के घर जा रहे थे। उनके पास डिब्बों में मांस था। ट्रेन में मौजूद कुछ युवाओं ने वृद्ध से पूछताछ शुरू कर दी है। गोमांस ले जाने के शक में युवा वृद्ध से मारपीट करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें युवा वृद्ध से पूछ रहे हैं कि तुम क्या ले जा रहे हो? तुम कहां रहते हो? क्या वहां बकरियां नहीं मिलतीं? कितने लोग इस मांस को खाएंगे। बुजुर्ग जवाब देते हैं कि वह अपनी बेटी के परिवार के लिए मांस ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद युवा मांस की किस्म को लेकर सवाल पूछते रहे। बुजुर्ग ने कहा कि डिब्बों में भैंस का मांस है। तभी एक युवा ने जवाब दिया कि हम मांस की किस्म के बारे में परीक्षण के बाद जान पाएंगे। एक युवक बोला कि हमारा सावन का त्योहार चल रहा है और आप ऐसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कमिश्नर ने बताया कि मामले में जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वृद्ध से मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। ठाणे सेंट्रल रेलवे के डिप्टी कमिश्नर मनोज नाना पाटिल ने बताया कि ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हुआ था। धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने युवकों पर स्टेशन पर उतरने नहीं देने का आरोप लगाया। हमने पीड़ित के रिश्तेदारों की उपस्थिति में उनकी बेटी के आवास पर एफआईआर दर्ज की। वीडियो के आधार पर अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 


वहीं एनसीपी (शरद) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग को गोमांस ले जाने के शक में पीटा गया। यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। पता नहीं यह कब रुकेगा। महाराष्ट्र में 80 फीसदी लोग मांसाहारी हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। लेकिन शक के आधार पर मारपीट करना गलत है। वह भी ऐसे व्यक्ति की जो उनकी पिता की उम्र का है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed