फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elderly Congress MLA makes sexist comment against BJP Davangere candidate Gayathri Siddeshwara

कर्नाटक: 'महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध', कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल तो डीके शिवकुमार को देनी पड़ी सफाई

Sat, 30 Mar 2024 10:06 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 10:06 PM IST
सार

दावणगेरे दक्षिण से मौजूदा 92 वर्षीय कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा ने भाजपा उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरा पर महिला विरोधी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बोलना तक नहीं आता, वे सिर्फ खाना बनाने तक ही ठीक है। इस बीच, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बयान की कड़ी निंदा की है। 

विज्ञापन
Elderly Congress MLA makes sexist comment against BJP Davangere candidate Gayathri Siddeshwara
कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दावणगेरे दक्षिण से मौजूदा 92 वर्षीय कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा ने भाजपा उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ठीक से बोल भी नहीं सकती हैं और उन्हें वोट मांगने से पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र को समझना चाहिए। वे केवल खाना बनाने तक ही ठीक हैं। हालांकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मैं महिला विरोधी बयान की कड़ी निंदा करता हूं। हम महिलाओं के सम्मान में कई योजनाएं चला रहे हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए गृहलक्ष्मी, शक्ति, गृहज्योति और अन्न भाग्य, साथ ही अक्का कैफे योजना, जिसकी घोषणा हाल के बजट सत्र में की गई थी। 
विज्ञापन


ठीक से बोलना भी नहीं आता- शिवशंकरप्पा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवशंकरप्पा ने कहा कि वह ठीक से बोल भी नहीं पाती है। लोकसभा चुनाव में जनता का समर्थन मांगने से पहले उन्हें दावणगेरे की समस्याओं को समझने दीजिए। वह मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए कह रही हैं। भाजपा के सत्ता में आने से दावणगेरे का विकास नहीं होता है। 
विज्ञापन


उनकी टिप्पणी महिलाओं का अपमान- गायत्री
गायत्री सिद्धेश्वरा ने शिवशंकरप्पा की टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि ऐसा लगता है कि 'अज्जा' (बुजुर्ग व्यक्ति) को पता नहीं है कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने पूछा, शमनूर शिवशंकरप्पा ने अपनी टिप्पणियों से महिलाओं का अपमान किया है। क्या हम केवल रसोई तक ही सीमित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को महत्व दिया है, लेकिन ऐसे लोग महिलाओं का अपमान करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना नेहवाल ने कहा- यह महिला विरोध टिप्पणी
गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक की टिप्पणी के बाद से ही भाजपा खासा आक्रामक दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि महिला को रसोई तक ही सीमित रहना चाहिए, यह कर्नाटक के एक शीर्ष नेता शमनूर शिवशंकरप्पा जी ने कहा है। यह महिला विरोध टिप्पणी हैं। भाजपा नेता शाइना ने कहा कि चाहे एस शिवशंकरप्पा हों या कांग्रेस, वे सभी महिला विरोधी हैं। भारतीय महिलाएं वैज्ञानिक, पायलट बनने के योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed