{"_id":"5dde1e408ebc3e54947444f7","slug":"eknath-khadse-says-bjp-should-not-have-taken-support-of-ajit-dada-pawar-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित पवार के साथ सरकार बनने पर बंटी भाजपा, एकनाथ बोले- नहीं लेना चाहिए था समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजित पवार के साथ सरकार बनने पर बंटी भाजपा, एकनाथ बोले- नहीं लेना चाहिए था समर्थन
Wed, 27 Nov 2019 12:27 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
एकनाथ खडसे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में अजित पवार के साथ सरकार गठन को लेकर भाजपा में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ खडसे ने महाराष्ट्र में अजित पवार के साथ सरकार बनाने पर असहमति जताई है।
उन्होंने कहा कि मेरी निजी राय है कि भाजपा को अजित दादा पवार का समर्थन नहीं करना चाहिए था। वह बड़े पैमाने पर सिंचाई घोटाले के आरोपी है और कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। हमें उनके साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा- सही समय पर सही बात कहूंगा
देवेंद्र फडणवीस से जब पूछा गया कि क्या अजित पवार के साथ सरकार बनाना गलती थी? तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं सही समय पर सही बात कहूंगा, चिंता न करें।
पार्टी में अजित पवार की स्थिति नहीं बदली: नवाब मलिक
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि अजीत पवार ने आखिर में अपनी गलती स्वीकार की। यह पारिवारिक मामला है और पवार साहब ने उन्हें माफ कर दिया है। पार्टी में उनका कद बहुत बड़ा है और पार्टी में उनकी स्थिति नहीं बदली है। नवाब मलिक के इस बयान के बाद यह साफ है कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार ही बनेंगे क्योंकि पहले हुई बैठकों में एनसीपी कोटे से उनका नाम ही उप मुख्यमंत्री के पद के लिए तय हुआ था।

Senior BJP leader Eknath Khadse: My personal opinion is that BJP should not have taken support of Ajit Dada Pawar. He is an accused in the massive irrigation scam and faces many allegations, so we should not have allied with him pic.twitter.com/fjzhmikpDW
— ANI (@ANI) November 27, 2019