फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight people including four school children drown in dam waters in separate incidents in Pune

Maharashtra:दो घटनाओं में चार स्कूली बच्चों समेत आठ लोग बांध के पानी में डूबे, एक लड़की लापता

Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि भाटघर बांध में हुई इस घटना में चार लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक लड़की लापता है, जिसके लिए तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
Eight people including four school children drown in dam waters in separate incidents in Pune
दो अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगो डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में चार स्कूली बच्चों सहित आठ लोग बांध के पानी में डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि भोर तहसील के भाटघर बांध के बैकवाटर में चार महिलाएं डूब गईं और एक अन्य महिला लापता हो गई, जबकि दूसरी घटना में दसवीं कक्षा के चार छात्र खेड़ तहसील के चासकमन जलाशय में डूब गए।

विज्ञापन


भोर तालुका में हुई पहली घटना
महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर तालुका में पांच लड़कियों के डूबने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भाटघर बांध में हुई इस घटना में चार लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक लड़की लापता है, जिसके लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी महिलाएं जिले की भोर तहसील के भाटघर के निकट नारेगांव गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थीं।गुरुवार शाम को वे बांध के पास पानी में तैरने चली गईं। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 19 से 23 साल की चार महिलाओं के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि उनके साथ एक 20 वर्षीय महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में डूबे चार छात्र-छात्राएं
पुलिस ने बताया कि दूसरी घटना खेड़ तहसील में चासकमन बांध में हुई। यहां बांध के पास स्थित सह्याद्री आवासीय विद्यालय के चार छात्र बांध के पास नहाते समय डूब गए। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।

एक स्थानीय अधिकारी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि चारों छात्र-छात्राएं स्कूल के शिक्षकों और अन्य छात्रों के साथ नहाने के लिए वहां आए थे। उन्होंने बताया कि नहाते समय जब छात्र डूबने लगे तो शिक्षकों ने उनमें से कुछ को बचाने में कामयाबी हासिल की। लेकिन उनमें से दो लड़के और दो लड़कियां डूब गए। अधिकारी ने बताया कि सभी की उम्र लगभग 15 साल के आस-पास थी। उन्होंने कहा कि सभी चार शवों को निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed