{"_id":"61792e806e14ea28213b20a3","slug":"eight-injured-as-best-bus-rams-into-dumper-truck-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: डंपर से टकराई बेस्ट की बस, तीन महिला यात्रियों सहित आठ घायल, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: डंपर से टकराई बेस्ट की बस, तीन महिला यात्रियों सहित आठ घायल, पांच की हालत गंभीर
Wed, 27 Oct 2021 04:20 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 27 Oct 2021 04:20 PM IST
सार
ये दुर्घटना आज सुबह उस वक्त हुई जब रूट नंबर 22 की बस दक्षिण मुंबई में मारोल से पाइधोनी जा रही थी।
विज्ञापन
BEST bus Mumbai (file photo)
- फोटो : Wikipedia
विस्तार
मुंबई के दादर में बुधवार को बेस्ट की बस पीछे से एक डंपर ट्रक से जा भिड़ी। इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। घायलों में तीन महिला यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं। दुर्घटना आज सुबह उस वक्त हुई जब रूट नंबर 22 की बस दक्षिण मुंबई में मारोल से पाइधोनी जा रही थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि सुबह करीब 7.15 बजे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड ट्रैफिक सिग्नल पर एक तेज रफ्तार बेस्ट बस डंपर ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से बस के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री सड़क पर गिर गया, जबकि अन्य यात्री कूद कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
#WATCH | Eight people were injured in a collision between a BEST bus and a dumper truck in Dadar area of Mumbai today morning. The condition of five people including driver & conductor of the bus is serious: Municipal Corporation of Greater Mumbai pic.twitter.com/yCwYUQHG7R
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 27, 2021
पांच यात्रियों की हालत गंभीर
अधिकारी ने कहा कि सभी आठ घायल यात्रियों को नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बस चालक, कंडक्टर और तीन यात्रियों सहित पांच घायलों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य तीन की हालत स्थिर है। बेस्ट के प्रवक्ता मनोज वरदे ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
'महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाएं 2020' के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में 1,812 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिसमें 349 लोग घायल हुए थे और 1,740 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे इसके अलावा 443 मामूली रूप से जख्मी हुए थे।