फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Efforts to avoid disaster like Silkyara Tunnel, private security personnel will also get training

Silkyara Tunnel: सिलक्यारा सुरंग जैसी आपदा से बचने की कोशिश, निजी सुरक्षाकर्मियों को भी मिलेगी ये ट्रेनिंग

Fri, 15 Dec 2023 09:22 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 15 Dec 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने बताया कि देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोगों की मौत होती है। यदि समय रहते लोगों को मदद उपलब्ध कराई जा सके तो इसमें अनेक लोगों को बचाया जा सकता है...
loader
Efforts to avoid disaster like Silkyara Tunnel, private security personnel will also get training
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिकों के फंसने से पूरे देश में चिंता पैदा हो गई थी। बाद में सेना और विदेश से आए विशेषज्ञों की सहायता से सभी श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों की कोशिश है कि अब इस तरह के काम में लगे सुरक्षाकर्मियों को ऐसी आपदाओं से बचने के लिए उचित ट्रेनिंग दी जाए, जिससे ऐसी किसी आपदा के समय न केवल वे स्वयं बच सकें, बल्कि दूसरों के लिए भी 'राहत दूत' बन सकें। इसे ध्यान में रखते हुए आईआईएसएसएम के वैश्विक कॉन्क्लेव में लोगों को जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।

पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने बताया कि देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोगों की मौत होती है। यदि समय रहते लोगों को मदद उपलब्ध कराई जा सके तो इसमें अनेक लोगों को बचाया जा सकता है। चूंकि, ऐसे ज्यादातर घटनास्थलों के आसपास निजी सुरक्षाकर्मी ही उपलब्ध होते हैं, उन्हें भी ऐसी स्थिति में लोगों को बचाने के लिए प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। बैठक में इसको लेकर भी प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed