फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Editors Guild of India condemned Pegasus spy issue news in Hindi

पेगासस विवाद: एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने जताई हैरानी, बताया अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला

Wed, 21 Jul 2021 10:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 21 Jul 2021 10:52 PM IST
सार

इस्राइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए जासूसी करने का विवाद खड़ा होने के बाद से ही इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी इसे लेकर बयान जारी करते हुए इसकी निंदा की है और इसे अभिव्यक्ति व प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है।

विज्ञापन
Editors Guild of India condemned Pegasus spy issue news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

जासूसी करने वाले सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए सरकारी एजेंसियों द्वारा पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और राजनेताओं की जासूसी कराने की खबरों पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने आश्चर्य जताया है। संगठन की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि बीते दिनों में 17 मीडिया संस्थानों द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट्स इस ओर संकेत करती हैं कि पूरी दुनिया की कई सरकारें जासूसी करवा रही थीं। 

विज्ञापन


एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा कि चूंकि यह सॉफ्टवेयर बनाने वाली इस्राइल की कंपनी एनएसओ का दावा है कि यह इस सॉफ्टवेयर को केवल उन्हीं सरकारों को बेचती है जो इस्राइली सरकार से सत्यापित हैं। ऐसे में यह आशंका और गहरा गई है कि भारत सरकार की एजेंसियां अपने खुद के नागरिकों की जासूसी करने में संलिप्त रही हैं। यह अभिव्यक्ति और प्रेस की स्वतंत्रता पर एक असंवैधानिक हमला है।
विज्ञापन


संगठन ने कहा, जासूसी का यह कृत्य साफ तौर पर यह बताता है कि पत्रकारिता और राजनीतिक असहमति को अब 'आतंक' के साथ जोड़ दिया गया है। एक संवैधानिक लोकतंत्र कैसे जीवित रह सकता है यदि सरकारें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रयास नहीं करती हैं और इस तरह की छूट के साथ निगरानी की अनुमति देती हैं? यह एक ऐसा क्षण है जो गहन आत्मनिरीक्षण और जांच की मांग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed