फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Editor of Sanskrit newspaper Kv Sampath Kumar passes away

दुखद: संस्कृत अखबार ‘सुधर्मा’ के संपादक संपत कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जताया शोक

Wed, 30 Jun 2021 09:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Jun 2021 09:49 PM IST
सार

 पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिका कि वी संपत कुमार का व्यक्तित्व प्रेरित करने वाला था। उन्होंने संस्कृत भाषा को संजोने और खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए अनथक प्रयास किए।  

विज्ञापन
Editor of Sanskrit newspaper Kv Sampath Kumar passes away
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने संस्कृत भाषा में प्रकाशित देश के एकमात्र अखबार ‘‘सुधर्मा’’ के संपादक के वी संपत कुमार के निधन पर बुधवार को शोक प्रकट किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिका कि वी संपत कुमार का व्यक्तित्व प्रेरित करने वाला था। उन्होंने संस्कृत भाषा को संजोने और खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए अनथक प्रयास किए। उनकी दृढ़ता के साथ ही उनका जज्बा प्रेरित करने वाला था। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के सदस्यों और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
विज्ञापन


वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि केवी संपत कुमार जी का जीवन संस्कृत भाषा के संरक्षण व संवर्धन के प्रति समर्पित रहा। संस्कृत भाषा को आम बोलचाल का हिस्सा बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका निधन संस्कृत व पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। प्रभु दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ॐ शांति
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत कुमार (64) का बुधवार को मैसुरू में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तमाम मुश्किलों के बावजूद अखबार निकालने और संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में योगदान को देखते हुए संपत कुमार और उनकी पत्नी विदुषी के एस जयलक्ष्मी को वर्ष 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed