{"_id":"602af35b0acef47c16238e6e","slug":"ed-summons-to-mmrda-commissioner-ra-rajeev-in-topps-security-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप्स सिक्योरिटी घोटाले में एमएमआरडीए आयुक्त आरए राजीव को ईडी ने भेजा समन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टॉप्स सिक्योरिटी घोटाले में एमएमआरडीए आयुक्त आरए राजीव को ईडी ने भेजा समन
Tue, 16 Feb 2021 03:49 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 16 Feb 2021 03:49 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टॉप्स सिक्योरिटी घोटाला मामले में मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के आयुक्त आरए राजीव को समन जारी कर मंगलवार दोपहर पेश होने को कहा है। एमएमआरडीए ने राहुल नंदा के टॉक्स ग्रुप को 175 करोड़ का ठेका दिया था जिसमें 7 करोड़ रुपए रिश्वत देने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में पिछले साल नवंबर में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के दफ्तर पर छापा मारा था। ईडी के अधिकारियों ने सरनाईक के बेटे विहंग सरनाईक को अपने दफ्तर लाकर लंबी पूछताछ भी की थी। ईडी ने सरनाईक के करीबी टॉप्स ग्रुप के साथ हुए कथित लेन देन के बारे में भी जानकारी हासिल की थी।
विज्ञापन
माना जाता है कि विधायक प्रताप सरनाईक ने ही एमएमआरडीए से टॉप्स सिक्योरिटी को ठेका दिलाया था। ईडी इस मामले में सरनाईक के करीबी अमित चंडोले को भी गिरफ्तार कर चुका है।
विज्ञापन
उसके साले योगेश चंडेगाला और उनके करीबी संकेत मोरे से भी पूछताछ की गई थी। ईडी ने टॉप्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक एम शशिधरन को पहले ही गिरफ्तार किया था। पिछले दिनों राज कपूर के पौत्र रीमा जैन के बेटे अरमान जैन को भी ईडी ने समन किया था।
टॉप्स सिक्योरिटी के पूर्व कर्मचारी रमेश अय्यर का कहना है कि राहुल नंदा के टॉप्स ग्रुप ने साइट पर केवल 100 में से 70 फीसदी गार्ड तैनात किए जबकि 30 फीसदी गार्ड तैनात ही नहीं किए गए। लेकिन टॉप्स ग्रुप को एमएमआरडीए से पूरा पैसा मिला जिसमें से कुछ रकम अमित चंदोले और संकेत मोरे को दिया गया। अय्यर ने इस संबंध में 28 अक्तूबर को पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।