फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED summons TMC MP Abhishek Banerjee in Coal scam case on first INDIA panel meeting day

Coal Scam Case: ईडी ने अभिषेक बनर्जी को फिर किया तलब, टीएमसी सांसद ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Mon, 11 Sep 2023 01:35 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 11 Sep 2023 01:35 AM IST
सार

अभिषेक बनर्जी ने ईडी के सामने पेश होने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि वह 56 इंच के सीने की बेचैनी और डरपोकपन से हैरान हैं।

विज्ञापन
ED summons TMC MP Abhishek Banerjee in Coal scam case on first INDIA panel meeting day
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 13 सितंबर को तलब किया है। इसकी जानकारी खुद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर दी। बता दें, इसी दिन विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की समन्वय समिति की पहली बैठक दिल्ली में होनी है। अभिषेक बनर्जी आईएनडीआईए की समन्वय समिति में हैं।

विज्ञापन


तृणमूल सांसद ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की समन्वय समिति की पहली बैठक 13 सितंबर को दिल्ली में निर्धारित है। मैं उस समिति का सदस्य हूं। लेकिन, ईडी ने उसी दिन पेश होने का नोटिस भेज दिया है। अभिषेक बनर्जी ने ईडी के सामने पेश होने की घोषणा करते हुए देश के प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि वह 56 इंच के सीने की बेचैनी और डरपोकपन से हैरान हैं।
विज्ञापन


बता दें, कोयला घोटाला और मवेशी तस्करी मामले में ईडी अभिषेक बनर्जी को पहले ही कई बार तलब कर चुकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले उनके भतीजे अभिषेक को ईडी के जरिये फंसाने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी मामले में आरोपी है  और उनके खिलाफ जांच चल रही है। जांच एजेंसी को जब चाहे उन्हें बुलाने का अधिकार है और एक आरोपी के रूप में उन्हें अपनी बेगुनाही का दावा करने का अधिकार है। लेकिन वह किसी विशेष सुविधा की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। उन्हें आने वाले दिनों में ऐसी और स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि टीएमसी महासचिव के खिलाफ जांच से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed