{"_id":"6582bdba5b4c21a42c06a2a6","slug":"ed-summons-tejashwi-yadav-and-lalu-prasad-for-questioning-in-money-laundering-case-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Land-For-Jobs Scam: लालू यादव और तेजस्वी यादव को ईडी का समन; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Land-For-Jobs Scam: लालू यादव और तेजस्वी यादव को ईडी का समन; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
Wed, 20 Dec 2023 03:54 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 20 Dec 2023 03:54 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद यादव को रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।
विज्ञापन
Tejashwi Yadav, Lalu Yadav
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को समन भेजा है। उन्हें रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर और लालू को 27 दिसंबर को एजेंसी के सामने पेश होन को कहा गया है। इस दौरान दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि रेलवे मंत्री रहते हुए लालू यादव इस घोटाले में शामिल थे। यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच किया गया था, जहां कई लोगों को रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप-डी के पदों पर नौकरियां दी गई थीं। बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इंफोसिस्टम के नाम कर दी थी।
विज्ञापन
जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोप में बताया गया था कि लोगों से जो जमीनें ली गई थी, वह राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गई थी।