फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED summons Shiv Sena MP Gawali for questioning on 4th october

ईडी का शिकंजा: शिवसेना सांसद भावना गवली से चार अक्तूबर को होगी पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हैं आरोपी 

Fri, 01 Oct 2021 10:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Oct 2021 10:22 PM IST
सार

शिवसेना सांसद के कथित सहयोगी को भी मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। अब ईडी की ओर से उन्हें भी समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया गया है। 

 

विज्ञापन
ED summons Shiv Sena MP Gawali for questioning on 4th october
भावना गवली, शिवसेना नेता - फोटो : social media

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना सांसद भावना गवली पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता ही जा रहा है। अब ईडी की ओर से उनको समन भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने उन्हें चार अक्तूबर को पूछताछ के लिए दक्षिणी मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यायल में तलब किया है। 

विज्ञापन


इससे पहले ईडी ने भावना गवली के करीबी सईद खान को भी मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से सईद खान को एक अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद कोर्ट ने सईद की रिमांड पांच अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी।
विज्ञापन


सईद से संबंधों पर पूछताछ करेगी ईडी 
सईद खान पर करोडों रुपये की हेराफेरी का मामला दर्ज है। ईडी उसकी गिरफ्तारी के बाद सांसद भावना गवली से सईद खान और उनके संबंधों के बारे में पूछताछ करेगी। ईडी को शक है कि 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी के लिए गवली ने सईद खान के माध्यम से ही एक ट्रस्ट 'महिला उत्कर्ष प्रतिष्ठान' को एक प्राइवेट कंपनी में बदलने की साजिश रची और हेराफेरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात करोड़ की चोरी भी की गई
ईडी ने कोर्ट में बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि 18.18 करोड़ की हेराफेरी के साथ में सात करोड़ रुपये की चोरी भी की गई। ट्रस्ट के प्रबंधन के फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे की हेराफेरी हुई। ईडी ने बताया कि ट्रस्ट से कुल 69 करोड़ रुपए नई कंपनी में गलत तरीके से हस्तांतरित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed