{"_id":"65aa757e4b77b832f0093c16","slug":"ed-summons-sharad-pawars-grandnephew-mla-rohit-pawar-ed-updates-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शरद पवार के पोते को ईडी का समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 24 जनवरी को होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शरद पवार के पोते को ईडी का समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 24 जनवरी को होगी पूछताछ
Fri, 19 Jan 2024 10:32 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:32 PM IST
सार
ईडी ने राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे रोहित पवार को राज्य सहकारी बैंक में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समन भेजा है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र में राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के पोते विधायक रोहित पवार को समन भेजा है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सहकारी बैंक में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत पूछताछ के लिए 24 जनवरी को रोहित पवार को बुलाया गया है। पांच जनवरी को एजेंसी ने रोहित पवार की कंपनी बारामती एग्रो के बारामती, पुणे, औरंगाबाद समेत अन्य परिसरों में छापेमारी की थी। 38 वर्षीय रोहित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में कर्जत-जामखेड सीट से पहले राकांपा विधायक हैं। वह बारामती एग्रो के सीईओ भी हैं।
विज्ञापन
रोहित पवार बारामती सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार के भतीजे हैं। ईडी के समन पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रोहित पवार की युवा संघर्ष यात्रा ने भाजपा को असुरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
केरल के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. थॉमस इसाक को ईडी का समन
ईडी ने केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के मसाला बांड मामले में केरल के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. थॉमस इसाक को नोटिस जारी कर सोमवार को उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
शरद पवार ने विपक्षी दलों से किया एकजुट रहने का आह्वान
इस बीच, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को विपक्षी दलों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA में शामिल दलों को केंद्र की मौजूदा भाजपा-एनडीए सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने तक चैन से नहीं बैठना चाहिए। सोलापुर जिले के मंगलवेधा शहर में पवार ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल चुनावों के दौरान भगवान राम को याद करती है। विपक्षी दलों को चुनाव के आखिरी दिन तक आराम से नहीं बैठना चाहिए। मौजूदा सरकार राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा, महा विकास अघाड़ी (एमवीए)में शामिल- शिवसेना (यूबीटी), राकांपा और कांग्रेस गठबंधन के लिए वाम दलों और प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) से भी लगातार बात कर रही है।
शव बैग खरीद में अनियमितता: मुंबई की पूर्व महापौर पेडणेकर को ईडी ने किया तलब
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना (यूबीटी) नेता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर को 25 जनवरी को तलब किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में शवों को रखने के लिए की गई बैग खरीद में कथित घोटाले की जांच के संबंध में पेडणेकर को तलब किया गया है।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, यह दूसरी बार है जब जांच एजेंसी ने पेडणेकर को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारी ने कहा कि वह पिछले साल नवंबर में ईडी के सामने पेश हुई थीं।