ED: मुंबई की पूर्व मेयर को ईडी का समन, कोविड-19 बॉडी बैग घोटाला मामले में आठ नवंबर को होगी पेशी
जानकारी के अनुसार, पेडनेकर को आठ नवंबर को ईडी के सामने पेश होना है। पेडनेकर के साथ-साथ ईडी ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त पी वेलरासु को भी समन जारी किया है। सात नवंबर को उन्हें भी ईडी अधिकारियों के सामने पेश होना होगा।
विस्तार
मुंबई की पूर्व मेयर भी ईडी के चंगुल में फंस गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को पूर्व मुंबई मेयर और उद्धव ठाकरे गुट की नेता किशोरी पेडनेकर को समन भेजा है। पेडनेकर पर कोविड-19 बॉडी बैग घोटाले का आरोप है।
अतिरिक्त उपायुक्त को भी समन
जानकारी के अनुसार, पेडनेकर को आठ नवंबर को ईडी के सामने पेश होना है। पेडनेकर के साथ-साथ ईडी ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त पी वेलरासु को भी समन जारी किया है। सात नवंबर को उन्हें भी ईडी अधिकारियों के सामने पेश होना होगा।
यह है पूरा मामला
ईडी की जांच में सामने आया है कि मृत कोविड मरीजों के लिए बॉडी बैग बनाने वाली कंपनी केंद्रीय खरीद विभाग को 6800 में बॉडी बैग दे रही थी, जबकि वही कंपनी दूसरी कंपनियों को 2000 रुपये में बॉडी बैग दे रही थी। अनुबंध पर तत्कालीन बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर ने हस्ताक्षर थे। पेडनेकर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने भी मामला दर्ज किया था।
पूर्व उपायुक्त से भी हुई पूछताछ
बता दें, इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने बीएमसी के केंद्रीय खरीद विभाग के पूर्व उपायुक्त रमाकांत बिरादर को कोविड-19 बॉडी बैग घोटाले से जुड़े मामलों में जांच के लिए तलब किया था।