{"_id":"5fe26be58ebc3e3fc432b430","slug":"ed-seized-assets-worth-8-crores-in-case-of-ponzi-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंजी स्कीम मामले में ईडी ने जब्त की 8 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोंजी स्कीम मामले में ईडी ने जब्त की 8 करोड़ की संपत्ति
Wed, 23 Dec 2020 03:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Dec 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ रुपये की चिटफंड और पोंजी स्कीम मामले में बंगलूरू स्थित एक फर्म की आठ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी के मुताबिक इसमें कृषि भूमि, आवासीय भूखंड, 13 बैंक खाते और एक डीमेट खाता शामिल है।
विज्ञापन
अजमेरा समूह और उसके सहभागियों तथा अन्य से जुड़ी इन सपंत्तियों को पीएमएल कानून के तहत अनंतिम रूप से जब्त किया है। ईडी ने कंपनी और इसके प्रमोटर तबरेज पाशा, अब्दुल दस्तीगार, तबरेज उल्ला शरीफ, सैयद मुदासिर, सैयद मुताहिर व फिरोज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। इन पर 1,148 निवेशकों से धन निवेश करवाने और 29.17 करोड़ रुपये लौटाने में नाकाम रहने का आरोप है।
विज्ञापन