PNB स्कैम: नीरव मोदी की 9 लग्जरी कारें सहित 86 करोड़ के शेयर्स-म्यूचुअल फंड जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक को 11,400 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय शिकंजा कसती जा रही है। आज प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी और उनकी कंपनियों से संबंधित 9 कारें सीज कर दी हैं। इन कारों में एक रॉल्स रॉयस घोस्ट, दो मर्सिडीज बेंज जीएल 350 सीडीआई, एक पॉर्श पनामेरा, 3 होंडा कारें, एक टोयोटा और एक टोयोटा इनोवा शामिल है।
कारों को सीज करने के अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के 7,80 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड्स और 86.72 करोड़ रुपए के शेयर भी कब्जे में ले लिए हैं। सीबीआई की एक टीम नीरव मोदी के अलीबाग स्थित फार्महाउस पर रेड के लिए पहुंच गई है।
बुधवार को पीएनबी घोटाले को लेकर वित मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इस मामले में वित्त मंत्री का रवैया बहुत ही गैर जिम्मेदाराना रहा है। इस मामले में उन्हें देश को जवाब देना चाहिए। उन्हें सामने आकर मीडिया को भी घोटाले की सच्चाई बतानी चाहिए। देश के वित्तमंत्री के तौर पर इस मामले में उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। देश की जनता की कड़ी मेहनत की कमाई को देश से लेकर भागने वाले नीरव मोदी को आखिर कब तक पकड़ कर भारत लाया जाएगा।
ED seized 9 cars belonging to #NiravMod and his companies. These cars include one Rolls Royce Ghost, two Mercedes Benz GL 350 CDIs, one Porsche Panamera, 3 Honda cars, one Toyota Fortuner and one Toyota Innova. pic.twitter.com/Kfx0rkPrIW
— ANI (@ANI) February 22, 2018