फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids in money laundering case against SDPI Latest News Update

ED Raids: एसडीपीआई के खिलाफ धन शोधन मामले में ईडी की छापेमारी; राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई

Thu, 06 Mar 2025 12:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Mar 2025 12:06 PM IST
सार

एसडीपीआई की स्थापना 2009 में हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। इस पर पीएफआई का राजनीतिक मोर्चा होने का आरोप है। यह भारत निर्वाचन आयोग में एक राजनीतिक दल के रूप में भी पंजीकृत है।

विज्ञापन
ED raids in money laundering case against SDPI Latest News Update
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के राजनीतिक संगठन ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) पर शिकंजा कस लिया है। ईडी ने न शोधन जांच के तहत गुरुवार को एसडीपीआई के करीब 12 स्थानों पर छापे मारे। संघीय जांच एजेंसी की ओर से एसडीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को गिरफ्तार किए जाने के बाद यह छापेमारी की गई।

विज्ञापन


कहां-कहां छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में एसडीपीआई मुख्यालय सहित दो स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। केरल में एसडीपीआई मुख्यालय, तिरुवनंतपुरम,  मलप्पुरम, आंध्र प्रदेश में नांदयाल, झारखंड में पाकुड़, महाराष्ट्र में ठाणे, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ और जयपुर में भी छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


पीएफआई और एसडीपीआई संगठनों के बीच एक संगठित संबंध
ईडी ने दावा किया था कि दोनों संगठनों के बीच एक संगठित संबंध है। पीएफआई राजनीतिक दल (एसडीपीआई) के माध्यम से अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। पीएफआई के आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे एक गैरकानूनी संगठन बताते हुए केंद्र सरकार ने सितंबर, 2022 में उसे प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीआई की स्थापना 2009 में हुई थी
एसडीपीआई की स्थापना 2009 में हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। इस पर पीएफआई का राजनीतिक मोर्चा होने का आरोप है। यह भारत निर्वाचन आयोग में एक राजनीतिक दल के रूप में भी पंजीकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed