फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra Land Scam Case ED Questioned Robert Vadra for Third Consecutive Day News in Hindi

Robert Vadra: 'अगर कल छुट्टी नहीं होती तो जन्मदिन भी ईडी दफ्तर में मनाना पड़ता', पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा

Thu, 17 Apr 2025 01:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 17 Apr 2025 01:24 PM IST
सार

Robert Vadra: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। यहां उनसे शिकोहपुर भूमि घोटाले में पूछताछ हो रही है। उन्हें ईडी ने समन किया था।

विज्ञापन
Robert Vadra Land Scam Case ED Questioned Robert Vadra for Third Consecutive Day News in Hindi
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI

विस्तार

जाने-माने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की। ईडी की पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कोई नया सवाल नहीं था, सभी सवाल एक जैसे ही थे। अगर कल सार्वजनिक अवकाश नहीं होता तो मुझे अपना जन्मदिन ईडी दफ्तर में मनाना पड़ता। 

विज्ञापन


इससे पहले दो दिनों में रॉबर्ट वाड्रा से करीब साढ़े 11 घंटे (पहले दिन छह घंटे और दूसरे दिन साढ़े पांच घंटे) तक पूछताछ हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने 2008 के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की। बीते दिन वाड्रा प्रियंका के साथ ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। आज भी प्रियंका उनके साथ मौजूद रहीं। पूछताछ के दौरान आज भी प्रियंका ईडी दफ्तर में ही मौजूद रहीं।
विज्ञापन


'सरकार का प्रचार करने का तरीका'
पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, '...मैं सभी सवालों के जवाब दे चुका हूं। 2019 में भी यही सवाल पूछे गए थे। यह कोई नई बात नहीं है। यह इस सरकार का प्रचार करने का तरीका है, उनका दुरुपयोग करने का तरीका है। हमारे पास इसका सामना करने की ताकत है और हम ऐसा करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'जनता जागरूक है, वे सब कुछ जानती और समझती है'
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'यह भाजपा का राजनीतिक प्रचार है कि सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और मुझे उसी दिन तलब किया गया। इसलिए वे मीडिया के माध्यम से यह दिखा रहे हैं कि हम कुछ गलत कर रहे हैं। जनता जागरूक है, वे सब कुछ जानती और समझती है। ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं होता, इससे हम और मजबूत होते हैं। इससे कोई नतीजा नहीं निकलेगा, क्योंकि इसमें कुछ है ही नहीं। अगर वे कुछ गलत करके दिखाना या करना चाहते हैं, तो मैं इसे नियंत्रित नहीं कर पाऊंगा, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके पास कुछ भी नहीं है।' 

यह भी पढ़ें- Waqf Act: वक्फ संपत्तियों पर 'सुप्रीम' सुनवाई, जानें किसने क्या रखी दलील; कल अदालत सुना सकती है अंतरिम आदेश

'लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं'
गुरुग्राम भूमि मामले में ईडी की ओर से उन्हें भेजे गए समन और पूछताछ पर वाड्रा ने कहा, 'अगर मैं राजनीति में आता, जो कि सभी चाहते हैं, तो वे (भाजपा) या तो वंशवाद की बात करेंगे या ईडी का दुरुपयोग करेंगे। यह मुश्किल तब शुरू हुई, जब कुछ दिन पहले मैंने अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों के बारे में सोशल मीडिया पर संदेश दिया। यह और कुछ नहीं है। जब से मैंने कहा कि लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं, तब से यह मुश्किल शुरू हो गई, लेकिन ईडी के समन का कोई आधार नहीं है।'


'परिवार के आशीर्वाद के साथ राजनीति में शामिल होऊंगा'
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे राजनीति में आएंगे? तो कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'निश्चित रूप से अगर लोग चाहेंगे, तो मैं अपने परिवार के आशीर्वाद के साथ इसमें शामिल होऊंगा। मैं कांग्रेस के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। यह जारी रहेगा, क्योंकि हम आंदोलन करते हैं, हम लोगों के लिए लड़ते हैं, हम अन्याय के खिलाफ हैं।'

क्या है मामला?
फरवरी 2008 का यह भूमि सौदा स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने किया था। वाड्रा पहले इस कंपनी के निदेशक थे। इसने शिकोहपुर में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज नामक एक फर्म से 7.5 करोड़ रुपये की कीमत पर 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। उस समय मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। चार साल बाद, सितंबर 2012 में, कंपनी ने यह 3.53 एकड़ जमीन रियल्टी प्रमुख डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed