फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED: Natwarlal Threat on Post offices first opened 606 closed deposit accounts then closed them Rs 18 cr fraud

ED: डाकघरों पर 'नटवरलाल' का साया, पहले बंद पड़े 606 जमा खाते चालू किए, फिर कर दिए बंद; 18.60 करोड़ का गबन

Mon, 02 Dec 2024 04:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Dec 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
ईडी ने पिछले सप्ताह इस केस में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था। इस मामले के तहत गुजरात के डाकघरों में सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया गया। आरोपी सब पोस्टमास्टरों ने इस फर्जीवाड़े में प्राइवेट लोगों को अपने साथ मिलाया।
loader
ED: Natwarlal Threat on Post offices first opened 606 closed deposit accounts then closed them Rs 18 cr fraud
Post Office Fraud - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), अहमदाबाद जोनल कार्यालय ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें आरोपी सब पोस्टमास्टरों ने निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर सरकारी राशि के दुरुपयोग की साजिश रची। खास बात है कि यहां पर 'नटवरलाल' की भूमिका सरकार डाकघरों के अधिकारियों ने निभाई। आरोपियों ने पहले डाक विभाग में बंद पड़े 606 आवर्ती जमा खातों की लिस्ट निकाली। उन्हें दोबारा से चालू किया। कुछ समय बाद उन्हें फिर से बंद कर दिया। इस जालसाजी के खेल में 18.60 करोड़ रुपये का गबन हो गया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत इस केस की जांच करते हुए गुजरात में 19 स्थानों पर रेड की है। जालसाजों ने सरकारी राशि का दुरुपयोग करने के लिए डाक महकमे के विभागीय सॉफ्टवेयर में सेंध लगाई। 



ईडी ने पिछले सप्ताह इस केस में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था। इस मामले के तहत गुजरात के डाकघरों में सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया गया। आरोपी सब पोस्टमास्टरों ने इस फर्जीवाड़े में प्राइवेट लोगों को अपने साथ मिलाया। धोखाधड़ी के जरिए, पहले बंद आवर्ती जमा (आरडी) खातों को फिर से खोला गया। उसके बाद धोखाधड़ी से ही उन खातों को बंद कर दिया गया। आरोपी लोगों ने 606 आवर्ती जमा खातों में पड़ी 18.60 करोड़ रुपये की राशि का दुरुपयोग किया। 


एक अन्य मामले में, आरोपी ने मेंगनी उप डाकघर, गोंडल डिवीजन, राजकोट, गुजरात में सब पोस्ट मास्टर के रूप में काम करते हुए अन्य लोगों के साथ आपराधिक साजिश रचकर सरकारी धन की राशि 9.97 करोड़ रुपये  का दुरुपयोग किया था। इस राशि का दुरुपयोग 2019 से 2022 के बीच हुआ था। आरोपी लोक सेवक ने पुराने केवीपी मूल राशि और पुराने केवीपी ब्याज के मद में मेंगनी उप कार्यालय की दैनिक लेनदेन रिपोर्ट में उपयोगिता उपकरण, एसएपी (विभागीय सॉफ्टवेयर) के माध्यम से मैन्युअल रूप से फर्जी भुगतान अपलोड करने का तरीका अपनाया।

रावलवाड़ी डाकघर में भी आवर्ती जमा (आरडी) खाते में ऐसा ही फर्जीवाड़ा सामने आया। आरोपी लोक सेवक ने धोखाधड़ी से आवर्ती जमा खातों की क्लोजर दस्तावेज रिपोर्ट तैयार की। उच्च मूल्य और जमाकर्ताओं के अलग-अलग नाम पर दो या तीन बार बंद हो चुके उन्हीं खातों को दोबारा से बंद कर दिया गया। स्वीकृत राशि जमा करने के बजाय जालसाज ने जाली आरडी क्लोजर फॉर्म पर पुन: निवेश का उल्लेख करके फर्जी आरडी खातों की क्लोजर राशि को विभिन्न योजनाओं के तहत नए खाते में भेज दिया। ग्राहकों को धोखा देने की यह एक नई तकनीक थी। जालसाज, नए खाते खोलने के लिए अपने ग्राहकों से जमा स्वीकार करते थे। पुरानी पासबुक/नई नकली पासबुक का पुन: उपयोग करके उन्हें पासबुक जारी करते थे। सच्चाई ये थी कि उन्होंने वास्तव में संचय पोस्ट में उनके नाम पर कोई खाता ही नहीं खोला था। 

सुरजकुजी उप डाकघर, जामनगर डिवीजन, में भी एक ऐसा मामला सामने आया। वहां भी आरोपी तत्कालीन उप डाकपाल ने जानबूझकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जाली दस्तावेजों का असली रूप में इस्तेमाल किया। डाक विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए आरोपी ने 2.94 करोड़ रुपये का गबन किया। बचत बैंक डाक सहायक चोटिला उप डाकघर, एलएसजी डाक सहायक, सुरेंद्रनगर मुख्य डाकघर और उप पोस्ट मास्टर, चोटिला में भी आरोपी व्यक्तियों ने आपराधिक साजिश रची। उन्होंने विभिन्न प्रकार के डाक जमा खातों से धन का दुरुपयोग किया। इसके चलते डाकघरों को 1.57 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईडी ने विभिन्न जगहों पर रेड कर 1 करोड़ रुपये की राशि जब्त की। अभी तक विभिन्न अचल संपत्तियों का विवरण के जरिए करीब 1.5 करोड़ की वसूली हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed