फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED in Supreme Court makes startling revelations against conman Sukesh Chandrashekhar opposes plea for transfer of jail

Supreme Court: सुकेश चंद्रशेखर को लेकर ईडी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, दिल्ली से बाहर जेल में ट्रांसफर का विरोध किया

Mon, 20 Jun 2022 09:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 20 Jun 2022 09:41 PM IST
सार

सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी अफसर बन कर कई लोगों से उगाही करने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले में सुकेश की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और जेल स्टाफ से ही उसकी जान पर खतरा बताते हुए दिल्ली के बाहर किसी जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है। 

विज्ञापन
ED in Supreme Court makes startling revelations against conman Sukesh Chandrashekhar opposes plea for transfer of jail
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़े खुलासे किए। ईडी ने कहा है कि सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर उगाही जैसे काम तक करता था। यह काम वह संवैधानिक पदों पर बैठे सरकारी अधिकारियों की आवाज में बात कर किया करता था। इसी के साथ ईडी ने सुकेश की उस याचिका का विरोध किया, जिसमें उसने खुद को दिल्ली से बाहर किसी जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी अफसर बन कर कई लोगों से उगाही करने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले में सुकेश की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और जेल स्टाफ से ही उसकी जान पर खतरा बताते हुए दिल्ली के बाहर किसी जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है। 
विज्ञापन


मामले में जस्टिस सीटी रवि कुमार और सुधांशु धूलिया की वेकैशन बेंच के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ईडी सुकेश की याचिका में दखल देना चाहती है, क्योंकि एजेंसी ही उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। मेहता ने कहा कि ईडी को याचिकाकर्ता के बर्ताव को लेकर काफी कुछ कहना है। बेंच ने इस मामले की सुनवाई मंगलवार को करने पर सहमति जता दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकेश की पत्नी ने क्यों जताया पति की जान को खतरा?
सुकेश पर अपनी पत्नी लीना के साथ रहने के लिए तिहाड़ जेल के अधिकारियों को हर पखवाड़े में 60 लाख से 75 लाख रुपये रिश्वत देने का आरोप है। उसने जेल में उसकी और उसकी पत्नी की मदद करने के कारण जांच के दायरे में आए कारागार अधिकारियों से खतरा होने की आशंका जताई है और खुद को दिल्ली के बाहर स्थित किसी जेल में उसे स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया है।


किन मामलों में गिरफ्तार है सुकेश?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार अप्रैल को जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को 2017 के निर्वाचन आयोग रिश्वत कांड से जुड़े एक अन्य धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा फोर्टिस हेल्थेयर के प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ लोगों से धोखाधड़ी करने और वसूली करने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किए जाने के बाद 32 वर्षीय चंद्रशेखर पहले से ही जेल में था। चंद्रशेखर से कथित संबंध होने की वजह से ईडी ने वर्ष 2021 में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और मॉडल से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed