गैंगस्टर इकबाल मिर्ची मामले में ईडी ने 600 करोड़ रुपये अचल की संपत्ति को जांच में किया शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के उपर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में चल रही जांच में ईडी ने 600 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल की है। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को बताया कि जांच में छह सौ करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को शामिल किया गया है।
इन संपत्तियों में मुंबई के वर्ली इलाके में सीजे हाउस की तीसरी और चौथी मंजिल, अरुण चैम्बर्स, मुंबई में तारदिओ, वर्ली में साहिल के बंगले में तीन फ्लैट, क्रॉल मार्केट, बंगले और लोनावाला में पांच एकड़ से अधिक जमीन और तीन प्रमुख कमर्शियल दुकानें शामिल हैं।
इन संपत्तियों को मिर्ची ने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदा था। ईडी ने हाल ही में मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष इस मामले में एक आरोप पत्र भी दायर किया था।
ऐसी संभावना है कि मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए आए इन पैसों का इस्तेमाल आतंकवाद के वित्त पोषण में किया गया होगा, जिसकी जांच चल रही है। आरोप है कि इकबाल मिर्ची ने अपनी रॉकसाइड इंटरप्राइजेज के माध्यम से सितंबर, 1986 में सर मोहम्मद यूसुफ ट्रस्ट की वरली स्थित तीन संपत्तियों को खरीदा था। मिर्ची की 2013 में लंदन में मौत हो गई थी।