{"_id":"5ffea5058ebc3e333f77067a","slug":"ed-arrests-tmc-mp-k-d-singh-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत ने टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह को 16 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अदालत ने टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह को 16 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा
Wed, 13 Jan 2021 01:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
केडी सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा के पूर्व सांसद केडी सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद, दिल्ली की एक अदालत ने केडी सिंह को 16 जनवरी तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अलकेमिस्ट समूह के प्रमुख केडी सिंह का रोजवैली और सारदा चिटफंड घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे थे। ईडी ने केडी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लंबे समय तक पूछताछ बाद उनके जवाब से असंतुष्ट होकर ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रोजवैली चिटफंड के आरोप में ईडी ने मंगलवार को केडी सिंह से करीब साढ़े छह घंटे तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन
ईडी की ओर से इससे पहले भी केडी सिंह की संपत्ति को सीज किया गया था। जून, 2019 केडी सिंह से जुड़ी कंपनी की 239 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थी। ईडी ने 1,900 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर यह कार्रवाई की थी। सिंह की करीब 239 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी, जिसमें रिजॉर्ट, शोरूम और बैंक खाते भी शामिल थे। केडी सिंह के ठिकानों पर ईडी पहले भी छापेमारी कर चुकी है।
विज्ञापन
अधिकारी के पिता को पद से हटाया
वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पिता एवं सांसद शिषिर अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व मिदनापुर जिले के अध्यक्ष पद से हटाया गया। इससे पहले, टीएमसी ने शिशिर अधिकारी को दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए) के अध्यक्ष पद से हटा दिया। अधिकारी के स्थान पर विधायक अखिल गिरि को नियुक्त किया गया है, जो तृणमूल कांग्रेस में उनके विरोधी माने जाते हैं। गिरि ने कहा कि उन्होंने डीएसडीए के अध्यक्ष के रूप में कुछ नहीं किया, इसलिए उन्हें हटा दिया गया।टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि सांसद एजेंसी के अध्यक्ष के तौर पर अपने दायित्वों को निर्वहन नहीं कर पा रहे थे।
शिशिर अधिकारी ने इस घटनाक्रम पर कहा कि वो जो चाहे कर सकते हैं, वह करें। मुझे फर्क नहीं पड़ता। इस पर मामले पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके पिता को सत्ता से हटाने वाले अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर हो जाएंगे।