फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Arrest Four directors of Tamil Nadu company in 1100 crore fraud case Latest News Update

ईडी की कार्रवाई: तमिलनाडु की कंपनी के चार निदेशक गिरफ्तार, 1100 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला 

Mon, 07 Mar 2022 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Mar 2022 10:51 PM IST
सार

ईडी ने तमिलनाडु पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज एफआईआर के आधार पर इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि डिस्क एसेट्स लीड इंडिया लिमिटेड ने लोगों को भारी रिटर्न का झांसा देकर 1100 करोड़ रुपये का निवेश इकट्ठा किया था।

विज्ञापन
ED Arrest Four directors of Tamil Nadu company in 1100 crore fraud case Latest News Update
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने जनता से सामूहिक निवेश योजना के नाम पर 1100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तमिलनाडु की कंपनी डिस्क एसेट्स ग्रुप के चार निदेशकों को गिरफ्तार किया है। एन उमाशंकर, एन अरुण कुमार, वी जनरथनन और ए सर्वण कुमार को मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


ईडी ने तमिलनाडु पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज एफआईआर के आधार पर इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि डिस्क एसेट्स लीड इंडिया लिमिटेड ने लोगों को भारी रिटर्न का झांसा देकर 1100 करोड़ रुपये का निवेश इकट्ठा किया था। कंपनी ने निवेशकों को भूमि या रकम के रूप में भारी रिटर्न अदा करने का वादा किया था। इस रकम को सहायक कंपनियों में निवेश की आड़ में, कंपनी के निदेशकों या परिवार के सदस्यों को रॉयल्टी के भुगतान के रूप में, लाभांश के रूप में और असंबंधित संस्थाओं को भुगतान के रूप में ठिकाने लगाया गया। ईडी ने इसके बाद कंपनी की 207 करोड़ रुपये की करीब 1081 संपत्तियां भी अटैच की। 
विज्ञापन


आरोपियों ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम राहत की अपील दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद इन लोगों ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की, जिसे 25 फरवरी को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद ईडी ने सीबीआई की विशेष अदालत से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर चारों को 5 मार्च को गिरफ्तार किया। प्रधान विशेष जज ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed