फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC tells media to not predict polls using astrologers, tarot card readers and political analysts

ज्योतिषियों के जरिये चुनाव की भविष्यवाणी न करे मीडियाः चुनाव आयोग

Fri, 31 Mar 2017 09:03 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 31 Mar 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
EC tells media to not predict polls using astrologers, tarot card readers and political analysts
- फोटो : getty

भारत के चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव परिणामों को लेकर ज्योतिषियों, टैरो कार्ड रीडर, राजनीतिक विश्लेषकों और अन्य की भविष्यवाणियों या अनुमानों को प्रकाशित और प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए। आयोग ने कहा है कि ऐसा करने वाले मीडिया संस्थानों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


आयोग ने मीडिया से निषिद्ध अवधि के दौरान चुनाव परिणामों को लेकर ज्योतिषियों, टैरो कार्ड रीडर, राजनीतिक विश्लेषकों तथा अन्य की भविष्यवाणी या अनुमानों  को प्रकाशित और प्रसारित करने से परहेज करने निर्देश फिर से जारी करते हुए कहा है कि यह जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन माना जाएगा।
विज्ञापन


आयोग की ओर से गुरुवार को जारी ताजा निर्देश में कहा गया है कि इस तरह की भविष्यवाणी या अनुमान जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 126 ए की भावना के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रतिद्वंद्वी चैनलों से आगे निकलने के लिए इस तरह का प्रसारण उचित नहीं'

EC tells media to not predict polls using astrologers, tarot card readers and political analysts

आयोग ने कहा है कि हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान 4 फरवरी से 9 मार्च की शाम साढे पांच बजे तक ऐसे कार्यक्रमों के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक सम्बन्धी उसकी ओर से जारी अधिसूचना और उपर्युक्त कानून के प्रावधानों के बावजूद कुछ टेलीविजन चैनलों ने ऐसे कार्यक्रम प्रसारित किए, जिनमें राजनीतिक दलों को मिलने वाली सीटों का अनुमान व्यक्त किया गया।

आयोग ने कहा है कि सिर्फ व्यावसायिक कारणों से प्रतिद्वंद्वी चैनलों से आगे निकलने के लिए इस तरह का प्रसारण उचित नहीं है, इसलिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में सभी तरह की मीडिया को इस तरह के कार्यक्रम को प्रकाशित एवं प्रसारित न करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed