फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC must accept errors within 24 hours: TMC on duplication of voter card numbers

TMC: '24 घंटे में त्रुटियों को स्वीकार करे चुनाव आयोग', दो मतदाता पहचान पत्रों के एक ही नंबर पर टीएमसी का बयान

Mon, 03 Mar 2025 05:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Mar 2025 05:37 PM IST
सार

TMC: टीएमसी ने चुनाव आयोग से 24 घंटे के भीतर दो मतदाता कार्ड के एक ही नंबर की त्रुटि को स्वीकार करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि अगर आयोग ऐसा नहीं करता, तो टीएमसी अगले दिन इस पर और दस्तावेज सार्वजनिक करेगी।  

विज्ञापन
EC must accept errors within 24 hours: TMC on duplication of voter card numbers
तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार को चुनाव आयोग (ईसी) के जवाब पर असंतोष जताते हुए कहा कि चुनाव आयोग को मतदाता कार्ड के नंबरों के दोहराव (डुप्लीकेशन) की त्रुटि को चौबीस घंटे के भीतर स्वीकार करनी होगी। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ऐसा नहीं करता है, तो पार्टी मंगलवार सुबह इस मुद्दे से जुड़े और दस्तावेज सार्वजनिक करेगी। 

विज्ञापन


ओ'ब्रायन ने अपने साथ टीएमसी की राज्यसभा उपनेता सागरिका घोष और लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद के साथ उन मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबरों की सूची पेश की, जिनमें एक ही ईपीआईसी नंबर थे। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि केवल राज्य के निवासी ही उस राज्य में मतदान करें। बंगाल में वोट सिर्फ बंगाल के मतदाता ही करें। उन मतदाताओं को वोट देने की अनुमति नहीं होनी चाहिए, जिनके वोट समान ईपीआईसी नंबर वाले लोगों द्वारा डाले जाएंगे। उन्होंने कहा, इन लोगों को वोट देने के लिए दूसर राज्यों से चोरी-छिपे लाया जाएगा। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


दो अलग-अलग राज्यों में मतदाताओं को एक जैसे मतदाता कार्ड नंबर जारी करने की खबरों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि वह इसमें सुधार करेगा और अपने तकनीकी संचालित मंच को भी अपडेट करेगा। आयोग ने स्पष्ट किया कि भले ही कुछ मतदाताओं के मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर एक समान हों, लेकिन जनसांख्यिकीय जानकारी, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र जैसे विवर अलग-अलग हैं। ओ'ब्रायन ने इसे 'ईपीआईसी घोटाला' करार दिया और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने टीएमसी के एलान के बाद बयान जारी किया कि वह इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, चुनाव आयोग का सीमित सम्मान है। मैं इसे सीमित इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आयोग गलती तो मान रहा है, लेकिन गलती स्वीकार नहीं कर रहा। उन्होंने कहा, हम अगले चौबीस घंटों में विनम्रतापूर्वक चुनाव आयोग से भी त्रुटि स्वीकार करने के लिए कहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम मंगलवार सुबह नौ बजे एक दस्तावेज साझा करेंगे। टीएमसी नेताओं ने मामले की गहन जांच की भी मांग की। 


इस बीच, घोष ने कहा कि टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी की ओर से किए गए खुलासों ने साबित कर दिया है कि अब तक सिर्फ आरोप थे। घोष ने एक सूची दिखाते हुए कहा, मूल मतदाता पहचान पत्र बंगाल का है और उसी नंबर का इस्तेमाल दूसरे राज्य में कोई अन्य मतदाता कर रहा है। दो लोगों के पास एक ही ईआईपीसी नंबर कैसे हो सकता है?

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed