फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC directs FIR against TTV Dinakaran,TN CM Palaniswam and others in RK Nagar Bypoll bribery case

चुनाव आयोग ने AIADMK नेताओं पर दर्ज कराई FIR, दिनाकरन के साथ CM पलानीसामी भी घिरे

Sun, 18 Jun 2017 03:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 18 Jun 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
EC directs FIR against TTV Dinakaran,TN CM Palaniswam and others in RK Nagar Bypoll bribery case
ईसी ने AIADMK नेताओं पर दर्ज कराई FIR, सीएम पलानीसामी भी आरोपी - फोटो : India dot com
चुनाव आयोग ने आरके नगर उपचुनाव मामले में बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने इस मामले में तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी आल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कडगम यानि एआईएडीएमके के शीर्ष नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में पार्टी के शीर्ष नेताओं टीटीवी दिनाकरन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडापड्डी के पलानीसामी, तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री विजय भास्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पहले से ही मुसीबत में फंसी पार्टी के लिए ये एक बड़े झटके की तरह है। चुनाव आयोग ने उत्तरी चेन्नई के आरके नगर विधानसभा सीट पर रद्द हो चुके उपचुनाव के मामले में ये एफआईआर दर्ज कराई है, जिसे मतदाताओं को घूस देने के आरोपों में चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया था। 
विज्ञापन


उत्तरी चेन्नई की आरके नगर विधानसभा सीट एआईएडीएमके की सबसे बड़ी नेता और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही जे. जयललिता की पारंपरिक सीट रही है। जयललिता की मौत के बाद इस सीट पर 12 अप्रैल को उप चुनाव का आयोजन किया गया था। पर चुनाव आयोग ने इसे रद्द कर दिया था। दरअसल, एआईएडीएमके नेताओं पर आरोप था कि जयललिता की मौत के बाद इस सीट पर किसी भी तरह से कब्जा करने के प्रयास में पार्टी नेताओं ने मतदाताओं में जमकर पैसे बांटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने हरेक वोट की कीमत 4000 रुपए के हिसाब से लगाई थी। इस चुनाव को रद्द घोषित करने से पहले बड़ी मात्रा में प्रशासन ने नकदी जब्त की थी, साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी भारी छापेमारी की थी। इसी मामले में आरटीआई के जवाब में ये बात सामने आई है कि भले ही आरके नगर विधानसभा सीट को लेकर कोई हल्ला नहीं मच रहा, पर चुनाव आयोग इस मामले में चुप रहकर बड़ी कार्रवाई में लगा हुआ है।

गौरतलब है कि मौजूदा समय में पार्टी पर कब्जे को लेकर पहले से ही अंदरखाने बड़ी लड़ाई चल रही है। एआईएडीएमके में दो गुट बन चुके हैं और दोनों ही गुटों ने अपने अपने उम्मीदवार इस सीट पर खड़े किए थे। चुनाव आयोग ने पार्टी सिंबल को जब्त कर दोनों ही गुटों के लिए अलग अलग चुनाव चिन्ह भी जारी किए थे। पर जनता को घूस देने का मामला सामने आने के बाद इस सीट के उप चुनाव को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed