फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC advice political parties not to raise religious ethnic issues during the campaign

चुनाव आयोग ने दी नसीहत, प्रचार के दौरान न उठाएं धार्मिक-जातीय मुद्दे

Sun, 26 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
EC advice political parties not to raise religious ethnic issues during the campaign
भारतीय निर्वाचन आयोग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में सारी हदें पार कर रही जुबानी जंग के बीच चुनाव आयोग ने सभी दलों को आदर्श आचारसंहिता का पालन करने की नसीहत दी है। इस क्रम में आयोग  ने सभी दलों के अध्यक्षों और महासचिवों को पत्र लिख कर उसके द्वारा इस संबंध में अब तक जारी की गई एडवाइजरी का संज्ञान न लिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। आयोग ने सभी दलों के नेताओं को आत्म संयम बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि इन्हें चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक और जातीय मुद्दों को उठाने से हर हाल में परहेज बरतना चाहिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार में विभिन्न दल न सिर्फ निजी हमले पर उतर आए हैं, बल्कि जम कर सांप्रदायिक-जातीय ध्रुवीकरण की कोशिशों में भी जुटे हैं। आयोग के मुताबिक राजनीतिक दलों को आदर्श आचारसंहिता की याद दिलाते हुए इसे उल्लंघन से बचने की सलाह दी गई है। स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि नेता भाषण के दौरान धार्मिक और जातीय मुद्दों को न छुएं। प्रचार के दौरान आत्मसंयम बरतें। गौरतलब है कि इससे पहले भी आयोग ने राजनीति में जाति और धर्म के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक के बाद इसके प्रति सभी दलों को आगाह किया था।
विज्ञापन


अब आयोग ने दूसरी बार राजनीतिक दलों को धर्म और जाति की राजनीति न करने की नसीहत दी है। पत्र में भड़काऊ बयानों की बाढ़ पर भी गहरी चिंता जताते हुए नेताओं को आत्मसंयम बरतने की नसीहत दी है। गौरतलब है कि यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन को गुजरात के गधों का प्रचार न करने की सलाह और इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बने जैसी टिप्पणियों पर जबर्दस्त प्रतिक्रिया हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed