फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake in Guwahati, Assam of magnitude 4.1 occurred today National Center for Seismology

असम में डोली धरती: गुवाहाटी में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

Sat, 20 Nov 2021 02:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Nov 2021 02:03 PM IST
सार

गुवाहाटी में दोपहर करीब एक बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
Earthquake in Guwahati, Assam of magnitude 4.1 occurred today National Center for Seismology
असम में भूकंप - फोटो : ANI

विस्तार

असम के गुवाहाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यहां करीब एक बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। हालांकि, इस भूकंप के कारण अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अधिकारियों का कहना है कि पृथ्वी के दस किलोमीटर गहराई से उठे इस भूकंप का केंद्र कामरूप जिला रहा। इस कारण भूकंप झटके गुवाहाटी व इसके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। इससे पहले असम में 28 अप्रैल को 6.4 रिएक्टर का भूकंप आया था, जिसके कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था। 
विज्ञापन


हिमाचल में भी आया था भूकंप
शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रही थी। इसके अलावा राजस्थान के जालोर में भी 2:26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए थे, इनकी तीव्रता 4.6 मापी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed