फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   earthquake in Bihar and other states on wednesday

भूकंप के झटकों से हिला बिहार, असम और बंगाल, घरों से बाहर निकले लोग

Wed, 12 Sep 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
earthquake in Bihar and other states on wednesday

बिहार सहित देश के दूसरे राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बिहार के कटिहार और अररिया में 25-30 सेकंड तक ये झटके महसूस किए गए। इसके अलावा असम और पश्चिम बंगाल में भी भूकंप आया है। कोलकाता, सिलिगुड़ी एवं मालदा और बिहार के बेगूसराय एवं मुंगेरू में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र असम था। असम में 5.5 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आया और करीब 15 से 20 सेंकड तक इसके झटके महसूस किए गए। शिलांग में केंद्रीय भूकंप वेधशाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। इसका केंद्र असम के कोकराझार शहर से दो किलोमीटर दूर उत्तर में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के छह उत्तरी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। साथ ही कोलकाता और उसके आसपास के जिलों में भी झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि बुधवार को ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

जम्मू-कश्मीर में 4.6 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप 5: 15 पर आया। बुधवार को सुबह-सुबह आए भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों के बाहर निकल आए।


इसके बाद हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 5.45 बजे आए रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। पिछले तीन दिनों में अब तक कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। ऐसे में लोगों के अंदर दहशत पैदा हो गई है। आपको बता दें कि सोमवार सुबह को दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भूकंप के झटके महसूस किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed