फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM S Jaishankar meets Qatar Special Envoy Mutlaq bin Majed Al Qahtani in New Delhi

मंथन: कतर के विशेष दूत से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, अफगानिस्तान के मुद्दे पर हुई चर्चा

Sat, 07 Aug 2021 02:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Aug 2021 02:44 PM IST
सार

मुलाकात के बाद एस जयशंकर ट्वीट करते हुए लिखा कि हमने अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम पर भारतीय दृष्टिकोण साझा किया।  
 

विज्ञापन
EAM S Jaishankar meets Qatar Special Envoy Mutlaq bin Majed Al Qahtani in New Delhi
एस जयशंकर और कतर के विशेष दूत - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमने अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम पर भारतीय दृष्टिकोण साझा किया।  

विज्ञापन

जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति का तेजी से बिगड़ना एक गंभीर मामला है। एक शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान के लिए आवश्यक है कि समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और हितों को बढ़ावा दिया जाए और उनकी रक्षा की जाए। 
विज्ञापन


 वहीं इससे पहले शुक्रवार को कतर के दूत और भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव जे पी सिंह के बीच भी अफगानिस्तान में स्थिति पर चर्चा हुई थी। बता दें कि कतर की राजधानी दोहा अंतर-अफगान शांति वार्ता का स्थल रही है। खाड़ी देश अफगान शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed