BIMSTEC: बिम्सटेक विदेश मंत्रियों की बैठक का हुआ समापन, पीएम मोदी ने भी की विदेश मंत्रियों से मुलाकात
बिम्सटेक विदेश मंत्रियों की बैठक का समापन हो गया है। जिसे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने काफी फलदायी बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज की चर्चा थाईलैंड में आगामी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में ठोस परिणाम और व्यावहारिक सहयोग में योगदान देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
A productive BIMSTEC Foreign Ministers’ Retreat.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 12, 2024
Useful meetings with 🇧🇩 🇧🇹 🇲🇲 🇹🇭 🇱🇰🇳🇵 on the sidelines.
Here’s a quick look. pic.twitter.com/tQwAgIyLPg
सात देशों का क्षेत्रीय संगठन है बिम्सटेक
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिखर सम्मेलन की सराहना करते हुए इसे काफी फलदायी बताया और बैठकों को अत्यधिक उपयोगी बताया। बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) समूह के सदस्य देशों के विदेश मंत्री बंगाल की खाड़ी के देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आज दिल्ली में एकजुट हुए। बता दें कि बिम्सटेक एक क्षेत्रीय संगठन है जिसमें सात सदस्य देश शामिल हैं - बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड।
पीएम मोदी ने भी विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिम्सटेक के सदस्य देशों से मुलाकात की और क्षेत्रीय सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों के अलावा, बातचीत में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में, पीएम मोदी ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए थाईलैंड को पूरा समर्थन दिया। इस दौरान बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) पाबित्रा मार्गेरिटा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए।
इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- बिम्सटेक विदेश मंत्रियों से मिलकर खुशी हुई। कनेक्टिविटी, ऊर्जा, व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, सुरक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। सफल शिखर सम्मेलन के लिए थाईलैंड को पूरा समर्थन दिया।
Glad to meet BIMSTEC Foreign Ministers. Discussed ways to strengthen regional cooperation, including connectivity, energy, trade, health, agriculture, science, security and people-to-people exchanges. Conveyed full support to Thailand for a successful Summit.@BimstecInDhaka pic.twitter.com/fJ9yvtYyXE
— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2024
जयशंकर ने थाईलैंड के विदेश मंत्री से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को थाईलैंड के विदेश मंत्री मैरिस सांगियाम्पोंगसा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें दोनों मंत्रियों ने राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मामलों, भारत-आसियान, हिंद प्रशांत और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।