फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DUSU: ABVP promises will not allow Ajmer like incident to happen in Delhi University

DUSU: एबीवीपी का वादा, दिल्ली यूनिवर्सिटी में नहीं होने देंगे अजमेर जैसा कांड

Mon, 18 Sep 2023 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 18 Sep 2023 10:09 PM IST
सार

एबीवीपी ने 21 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी कर वादा किया है कि चुनाव जीतने पर वह तृतीय लिंग के लोगों के लिए भी काम करेगी। छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा और डीयू के नए स्थानीय सेंटर विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
DUSU: ABVP promises will not allow Ajmer like incident to happen in Delhi University
abvp flag

विस्तार

भविष्य के नेता छात्रसंघ चुनावों में राजनीति का ककहरा सीख रहे हैं। एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्रों से वादा किया है कि वे इस विश्वविद्यालय का पुराना गौरव वापस दिलाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय को अजमेर जैसा नहीं बनने दिया जाएगा। हर छात्र को वेलनेस सेंटर की सुविधा मिलेगी जिससे तनाव पैदा होने पर वह इससे मुक्त हो सके। 

विज्ञापन


एबीवीपी ने 21 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी कर वादा किया है कि चुनाव जीतने पर वह तृतीय लिंग के लोगों के लिए भी काम करेगी। छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा और डीयू के नए स्थानीय सेंटर विकसित किए जाएंगे। साथ ही छात्राओं के लिए विशेष घोषणापत्र "वूमैनिफेस्टो" जारी किया है। तनावमुक्त डीयू बनाने को "माइंडफुलनेस सेंटर" की स्थापना, ट्रांसजेंडर समुदाय हेतु छात्रवृत्ति, "कॉरपोरेट कनेक्ट सेंटर" से बेहतर रोज़गार के अवसर एवं छात्र समुदायों के "समग्र एवं सर्वांगीण विकास" के चिंतन को घोषणापत्र में समाहित किया गया है। 
विज्ञापन


अभाविप द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र में ट्रांसजेंडर हेतु नए छात्रवृत्तियों के नियोजन एवं मिल रही छात्रवृत्ति में वृद्धि सुनिश्चित करने की मांग को शामिल किया गया है। छात्रों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं के निवारण हेतु मनोचिकित्सक की 24*7 कैंपस में उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाना महत्वपूर्ण है। इसी के साथ "तनावमुक्त डीयू परिसर" बनाने हेतु मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता(काउंसलर) एवं "माइंडफुलनेस सेंटर" की डीयू में स्थापना पर प्रमुखता से बल दिए जाने की अभाविप मांग करेगी तथा परिसर का परिवेश तनावमुक्त रहे इसके लिए वृहद प्रयास किए जाने की बात की है। विद्यार्थियों को "रोज़गार" एवं "पढ़ाई के साथ कमाई" के अवसरों को प्रदान करने की मांग अभाविप ने अपने घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) में समाहित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तुषार डेढा ने कहा कि," अभाविप की अगुवाई में पूर्व में भी डीयू के विकास एवं छात्र समुदाय की समस्याओं के निवारण हेतु बेहतर कार्य किया गया है। इस वर्ष दोगुने जोश से छात्रों के व्यक्तित्व विकास, परिसर के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, "माइंडफुलनेस सेंटर" की स्थापना, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु अभाविप कार्यरत रहेगी।"

एबीवीपी नेताओं ने क्या कहा?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुशांत धनखड़ ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं  की उपलब्धता, नए छात्रावास के निर्माण, एक पाठ्यक्रम-एक शुल्क नीति के साथ समग्र विकास पर अभाविप ध्यान देगी। अभाविप से सचिव पद की प्रत्याशी अपराजिता ने कहा कि अभाविप ने महिला संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु अलग से घोषणा पत्र "वूमैनिफेस्टो" जारी किया है। 

इसमें महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया है। स्त्री-रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता, परिसर के अंदर व बाहर महिला सुरक्षा हेतु कैमरों से निगरानी, सभी छात्रावासों के बाहर "पिंक बूथ" की स्थापना, नए महिला छात्रावासों की स्थापना, महिलाओं के लिए कॉमन रूप, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों के मरम्मत और नए मशीनों के इंस्टॉलेशन पर अभाविप कार्य करेगी। 


अभाविप दिल्ली प्रांत के प्रांत मंत्री हर्ष अत्री ने कहा कि अभाविप छात्र संबंधित मुद्दों को प्रखरता से उठाती आई है। NSUI एवं अन्य छात्र संगठनों के द्वारा अव्यवस्था उत्पन्न करने का प्रयत्न किया जा रहा है, जिसे अभाविप द्वारा किसी भी अवस्था में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में अजमेर जैसी स्थिति को अभाविप उत्पन्न नहीं होने देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed